वडोदरा रोड एक्सीडेंट: कौन है आरोपी रक्षित चौरसिया, जिसने ‘Another round’ का मचाया शोर

गुजरात के वडोदरा में एक चौंकाने वाले रोड एक्सीडेंट का वीडियो सामने आया है. वीडियो में आरोपी अपनी गाड़ी से बाहर निकलने के बाद एक और राउंड चिल्लाते हुए दिखाई दे रहा है. करेलीबाग इलाके में मुक्तानंद क्रॉस रोड के पास इस एक्सीडेंट में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार और लोग घायल हो गए.

इस मामले में 23 साल के आरोपी रक्षित चौरसिया पर तेज स्पीड से गाड़ी चलाते हुए कई दोपहिया गाड़ियों को टक्कर मारने की घटना सामने आई है. घटना के बाद रक्षित को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस उपायुक्त पन्ना मोमाया ने उसके गिरफ्तारी की सूचना दी. इस घटना का आरोपी रक्षित कौन है, इसके बारे में जानते हैं.

रक्षित चौरसिया कौन है?

पुलिस के मुताबिक, रक्षित मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी का रहने वाला है. वो एक लॉ स्टूडेंट है. एक्सीडेंट के समय रक्षित जब ड्राइविंग कर रहा था, तो उसने ड्रिंक कर रखा था. पुलिस ने यह भी बताया कि रक्षित के पास उसका ड्राइविंग लाइसेंस भी मौजूद था.

पुलिस उपायुक्त पन्ना मोमाया के मुताबिक, रक्षित वडोदरा में एक पीजी में रहता है. उसने लिंक्डइन प्रोफाइल में वडोदरा के महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय में लॉ की पढ़ाई करने के बारे में जानकारी दी है. इस रोड एक्सीडेंट में जिस महिला की मौत हुई है उसका नाम हेमाली पटेल है. इस हादसे के समय महिला अपनी स्कूटी चला रही थी. घटना के बाद, रक्षित ने दावा किया कि दोपहिया से टकराने पर कार के एयरबैग खुल गए, जिससे वह घबरा गया. उसने बताया कि एक्सीडेंट के समय उसने नशा नहीं किया था.

एक्सीडेंट में शामिल गाड़ी डुआन टेक्नोलॉजी के नाम से रजिस्टर्ड है. ये प्रांशु चौहान के पिता की कंपनी है, जो उस समय पीछे वाली सीट पर बैठा हुआ था. प्रांशु के पिता को भी गिफ्तार किया गया है.

रक्षित चौरसिया ने नशे में होने से इनकार किया है, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने दावा किया था कि वह शराब के नशे में था. पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उसे कार से बाहर निकलने के बाद एक और राउंड, एक और राउंड चिल्लाते हुए गिरफ्तार किया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |