भारी मिस्टेक हो गई! भूल गया पत्नी का जन्मदिन, पति का सिर फोड़ा और तोड़ दी उंगली; अस्पताल में भर्ती

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक युवक को पत्नी का बर्थडे भूलना भारी पड़ गया. इस गलती पर उसकी पत्नी ने क्रिकेट के बैट से मारकर ना केवल उसका सिर फोड़ दिया, बल्कि हाथ की उंगली भी तोड़ दी. इस घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई. आनन फानन में पीड़ित पति को एसकेएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. मामला अहियापुर थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक की बहन का जन्मदिन दो दिन पहले था. उस दिन उसने सुबह-सुबह ही बहन को फोन कर बधाई दी और सोशल मीडिया एकाउंट पर स्टेटस भी लगाया. वहीं सोमवार को उसकी पत्नी का बर्थडे था, लेकिन उसे ध्यान नहीं रहा. इधर, पत्नी दोपहर तक इंतजार करती रही कि उसका पति बर्थडे विश करेगा. इसी बीच आरोपी पत्नी के मायके वालों का फोन आया और उन लोगों ने उसे जन्मदिन की बधाई दे दी.

क्रिकेट के बैट से किया हमला

मायके वालों का फोन कटने के बाद इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच गरमागर्म बहस हुई और इसी दौरान गुस्से में आरोपी महिला ने पास में पड़ा क्रिकेट का बैट उठाकर अपने पति के सिर पर दनादन वार करना शुरू कर दिया. इससे उसके पति का सिर फूट गया. उसने खुद को बचाने के लिए क्रिकेट बैट को पकड़ने की कोशिश की तो एक बैट उसकी उंगलियों पर भी लगा. इससे उंगलियों में बड़ा फ्रेक्चर आ गया है.

पत्नी के खिलाफ नहीं दी कोई शिकायत

इस घटना में गंभीर रूप से घायल और लहूलुहान युवक के चीख पुकार मचाने पर परिवार और पास पड़ोस के लोग इकट्ठा हुए और उसे एसकेएमसीएच अस्पताल ले जाया गया. जहां उसे उपचार दिया जा रहा है. एसकेएमसीएच ओपी इंचार्ज गौतम कुमार के मुताबिक युवक के सिर में गंभीर चोट थी. फिलहाल उसकी हालत बेहतर है और उसे अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा रहा है. पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी है. बल्कि पुलिस के पूछने पर इसे घरेलू मामला बताते हुए किसी तरह की कार्रवाई से मना कर दिया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |