Video देखे” कालापीपल पुलिस ने अंतर्राज्यीय तस्कर से 07 लाख पचास हजार रूपये कीमत की स्मेक जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार

कालापीपल पुलिस टीम की बडी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय तस्कर से 07 लाख पचास हजार रूपये कीमत की 76.62 ग्राम स्मेक जप्त,की है और आरोपी को गिरफ्तार किया है
उपनिरीक्षक रवि भंडारी ने बताया कि👇👇

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर श्रीमान *यशपालसिंह राजपूत* द्वारा लगातार क्षेत्र में सक्रिय अवैध मादक पदार्थ के धंधे करने वाले अपराधियों पर कड़ी कार्रवाही के निर्देश दिये जा रहे थे, इसी तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान टी० एस० बघेल श्रीमान एसडीओपी महोदय शुजालपुर श्री निमेश देशमुख शुजालपुर के निर्देशन में थाना क्षेत्र मे अवैध मादक पदार्थ के धंधे करने वाले अपराधियो पर अंकुश लगाने हेतु एवं कार्यवाही हेतु कालापीपल थाना प्रभारी मनोहर सिंह जगेत के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

थाना कालापीपल पुलिस को दिनांक 09.03.2025 को मुखवीर द्वारा सुचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति होण्डा साइन मोटर साइकल से चाकरोद तरफ से कालापीपल सोयाबीन प्लांट के पास वाले कच्चे रास्ते से अवैध मादक पदार्थ स्मेक लेकर आ रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही कर कालापीपल पुलिस द्वारा सोया सोयाबीन प्लांट के पास वाले कच्चे रास्ते पर पहुंच कर देखा। एक व्यक्ति होण्डा साइन मोटर साइकल से आते हुए दिखा जो पुलिस को देखकर हड़वड़ा कर भागने लगे। जिसको फोर्स व पंचान की मदद से पकड़े। जिसका नाम पता पुछते उसने अपना नाम हरिबक्ष पिता अमर सिंह तंवर उम्र 26 साल निवासी ग्राम डोब थाना भोजपुर जिला राजगढ का होना बताया जिससे प्राप्त मुखवीर सूचना के संबध मे पुछताछ की गयी व जिसके पास से अवैध मादक पदार्थ स्मेक मिली। जिसका वजन करते 76.62 ग्राम स्मेक निकली जो कीमती करीबन 07 लाख 50 हजार रूपये की जप्त की गई। एवं आरोपी को गिरफतार किया गया। आरोपी राजस्थान से अवैध स्मेक लाकर मध्यप्रदेश में बेचता था।
उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी थाना कालापीपल निरीक्षक मनोहर सिंह जगेत, उप निरीक्षक रवि भण्डारी, उप निरीक्षक तेजप्रकाश बोहरे, सउनि मुनेश्वर भगत, प्रआर विवेक गोस्वामी, प्र०आर विशाल पटेल, प्रआर रामेश्वर जाटव आरक्षक वेदप्रकाश परमार, आरक्षक नयन यादव, आरक्षक सुमित पटेल आरक्षक अभिषेक, आरक्षक ओमप्रकाश वर्मा की मुख्य भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |