कश्मीर में रमज़ान के बीच ‘अश्लील’ फैशन शो पर विवाद, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी भड़के

रमजान का पाक महीना चल रहा है. इसी बीच उत्तरी कश्मीर के फेमस स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में ‘अश्लील’ फैशन शो के आयोजन किया गया, जिसको लेकर काफी विवाद खड़ा हो गया. इस फैशन शो को लेकर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी सख्त रुख अपनाया.

उन्होंने कहा कि मैंने जो तस्वीरें देखी हैं, उनमें स्थानीय लोगों की संवेदनशीलता को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है. खासतौर पर जब इस समय रमजान का पाक महीना चल रहा है. उन्होंने कहा कि मैं लगातार स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हूं. मैंने अगले 24 घंटों के भीतर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है. इस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

एले इंडिया ने हटाया वीडियो

एले इंडिया की ओर से आयोजित किए गए गुलमर्ग में कम कपड़े पहनने और शराब पीने से जुड़े फैशन शो का एक विवादास्पद रील अपने इंस्टाग्राम से हटा लिया है. लक्जरी ब्रांड की 15वीं वर्षगांठ के अवसर पर शुक्रवार को गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में शिवन और नरेश ने खुले आसमान के नीचे आयोजित शो ने स्थानीय लोगों को विशेष रूप से नाराज कर दिया है, क्योंकि यह ऐसे समय में हुआ जब बहुसंख्यक मुस्लिम समुदाय रमजान के पवित्र महीने का पालन कर रहा है.

ये है बेहद शर्मनाक

ऑल पार्टीज हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के प्रमुख मीरवाइज उमर फारूक सयह ने कहा कि बेहद शर्मनाक है, रमज़ान के पवित्र महीने में गुलमर्ग में एक अश्लील फ़ैशन शो आयोजित किया गया. इसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिससे लोगों में बहुत गुस्सा है.

सूफी, संत संस्कृति और लोगों के गहरे धार्मिक दृष्टिकोण के लिए जानी जाने वाली घाटी में इसे कैसे बर्दाश्त किया जा सकता है? इसमें शामिल लोगों को तुरंत इस पर जवाब देना चाहिए. पर्यटन को बढ़ावा देने के नाम पर इस तरह की अश्लीलता कश्मीर में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

‘सेमी न्यूड’ कपड़ों में हुआ फैशन शो

गुलमर्ग में एक फैशन शो का आयोजन किया, जहां महिलाएं और पुरुष सेमी न्यूड कपड़ों में रैंप वॉक करते हुए नजर आए. इस फैशन शो का आयोजन Elle इंडिया की तरफ से किया गया था. किसी ने गर्म कपड़ों के लुक में फैशन शो में हिस्सा लिया तो कुछ महिलाएं साड़ी, शॉल और स्कार्फ को पहने हुए दिखाई दीं.इस फैशन शो का आयोजन आउटडोर फैशन शो डिजाइनर शिवन और नरेशन ने की. अब इस फैशन शो से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसको लेकर बहुत सी आपत्तियां उठाई जा रही हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली वारदात, केंगेरी में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रेप और हत्या— आरोपी गिरफ्तार     |     कोल्हापुर गोकुल दूध संघ विवाद को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेस नेता सतेज बंटी पाटिल, सरकार के खिलाफ निकाला विशाल मोर्चा     |     उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, पानीपत-खटीमा हाईवे पर कार में लगी आग— महिला समेत 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के देवास में थाना प्रभारी की ट्रक से कुचलकर हत्या, आरोपी कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल पार्टी से निष्कासित     |     राजस्थान के पाली में भीषण अग्निकांड, पटाखों की चिंगारी से लगी आग में महिला पार्षद और उनके पति की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के कटनी में भीषण अग्निकांड, दीपावली की रात क्रॉकरी दुकान में लगी आग— दो माह के मासूम समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत     |     राजस्थान के जालोर में दर्दनाक सड़क हादसा, दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं— बाइक को बोलेरो ने मारी टक्कर, चार की मौत     |     कन्नौज में दीपावली की शाम सनसनीखेज वारदात, बीजेपी विधायिका के भतीजे और अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या     |     महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, शरद पवार से मिले पार्थ पवार— NCP के विलय की चर्चा पर पार्टी ने दी सफाई     |     दीपोत्सव के बाद जहरीली हुई राजधानी की हवा, जानिए घंटे-दर-घंटे कैसे बिगड़े दिल्ली के हालात     |