उस कमबख्त को पार्टी से निकालो, नहीं तो यूपी भेजो… औरंगजेब का गुणगान करने वाले अबू आजमी पर भड़के सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विधान परिषद में समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी का नाम लिए बिना कहा कि सपा औरंगजेब को अपना आदर्श मानती है. अरे उस कमबख्त को पार्टी से बाहर निकालिए और नहीं तो यूपी भेज दीजिए. उत्तर प्रदेश ऐसे लोगों का उपचार अच्छे से करता है. दरअसल, अबू आजमी ने औरंगजेब को महान बताया है. हालांकि हंगामा बरपने के बाद उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया है.

सीएम योगी ने कहा कि सपा भारत के विरासत पर गौरव की अनुभूति नही करती, कम से कम जिनके नाम पर राजनीति करती है उन्हीं की बातों को मान ले. डॉक्टर लोहिया ने कहा था कि भारत की संस्कृति के भगवान राम, कृष्ण व शंकर आधार हैं. आज समाजवादी पार्टी डॉक्टर लोहिया के सिद्धांतों से दूर चली गई है. आज इन्होंने अपना आदर्श औरंगजेब को मान लिया है. औरंगजेब के पिता शाहजहां ने लिखा था खुदा करे ऐसी औलाद किसी को न दे.

उन्होंने कहा कि आप जाइए शाहजहां की जीवनी पढ़ लीजिए. औरंगजेब भारत की आस्था पर प्रहार करने वाला था, वो भारत का इस्लामीकरण करने आया था. कोई भी सभ्य व्यक्ति अपनी औलाद का नाम औरंगजेब नहीं रखता.

कुंभ को लेकर क्या बोले सीएम योगी?

वहीं, उन्होंने विधान परिषद में अपने भाषण के दौरान कहा कि यह वर्ष महत्वपूर्ण है. हम इसके साक्षी बन रहे हैं. महाकुंभ आज हर उस व्यक्ति के मन मस्तिष्क में छा गया है, जो लंबे समय तक दुनिया को आकर्षित करेगा. लोगों की अपनी भावनाएं हो सकती हैं. हम किसी पर अपनी बात थोप नहीं सकते, जब महाकुंभ हो रहा था तो कई पार्टियों के नेता थे जो अनर्गल प्रलाप कर रहे थे, लेकिन हम इनसे इतर मौन रहकर अपना दायित्व निभा रहे थे.

सीएम ने कहा कि कुंभ के बारे में चर्चा वही कर सकता है जिसने इस आयोजन में भाग लिया होगा. भगवान श्रीकृष्ण ने भगवत गीता में कहा कि मुझे जो जिस रूप में स्मरण करता है उसी रूप में मैं दिखाई देता हूं. यह पहला आयोजन है जिसको दुनिया की मीडिया ने सराहा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |