कलेक्टर की सख्ती से 24 हजार वर्गफुट शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, विद्युत सब-स्टेशन निर्माण का मार्ग प्रशस्त

गुना 28 फरवरी 2025

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए गुना शहर की बेशकीमती शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया है। यह भूमि, जो कि सार्वजनिक उपयोग के लिए आरक्षित थी, वर्षों से अवैध कब्जे में थी। कलेक्टर द्वारा समय सीमा बैठक में दिए गए निर्देशों के तहत नगर प्रशासन, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।

सख्ती से हुई प्रशासनिक कार्रवाई

करीब 24,000 वर्गफुट भूमि, जो उद्योग विभाग की संपत्ति थी और एबी रोड पर स्थित थी, पर अतिक्रमणकारियों ने अवैध कब्जा कर रखा था। अतिक्रमण के चलते विद्युत सब-स्टेशन के निर्माण में बाधा आ रही थी। कलेक्टर श्री कन्याल के निर्देश पर तहसीलदार श्री जीएस बेरवा, नगर पालिका सीएमओ श्री तेज यादव तथा स्थानीय प्रशासन की टीम ने तीन थानों की पुलिस बल की उपस्थिति में यह कार्रवाई की।

सुरक्षा बलों की मौजूदगी में की गई कार्यवाही

कार्यवाही के दौरान थाना प्रभारी बजरंगगढ़ सहित तीनों थानों की पुलिस टीम मौके पर तैनात रही, जिससे अभियान शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हो सका। राजस्व विभाग, नगर पालिका और पुलिस प्रशासन की टीमों ने संयुक्त रूप से इस अतिक्रमण को हटाया और शासकीय भूमि को प्रशासन के अधीन पुनः सुरक्षित किया।

विद्युत सब-स्टेशन से जनता को मिलेगा लाभ

इस प्रभावी कार्रवाई से विद्युत विभाग के 32 केवी विद्युत सब-स्टेशन के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इस सब- स्टेशन के निर्माण से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में उल्लेखनीय सुधार होगा, जिससे आम जनता को निर्बाध और उच्च गुणवत्ता की बिजली मिल सकेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |