कोतवाली पुलिस ने हनीट्रैप के आरोपी को किया गिरफतार

शाजापुर।।

दिनांक 09.01.2025 को थाना कोतवाली शाजापुर पर फरियादी शरद द्वारा अन्जाने में नशीले पदार्थ का नशा करवाकर फरियादी का आपत्तिजनक विडियो बनाने तथा विडियो को वायरल करने की धमकी एवं ब्लेकमेल कर पैसे एंठने के संबंध में आरोपीगण के विरुद्ध आवेदन प्रस्तुत किया जिसकी जांच पर से थाना कोतवाली पर अप.क्रं. 22/2025 धारा 308 (2) 61 (2) बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला शाजापुर श्री यशपालसिंह राजपूत एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी लगातार जिले में ब्लेकमेलर / अवैध-सूदखोरों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय तथा श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग शाजापुर महोदय के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुये प्रकरण की आरोपिया रानू को पूर्व में गिर. कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया तथा शेष आरोपी आरोपी इंदर पिता प्रभुसिंह गुर्जर उम्र 42 वार्ष निवासी सुल्तानपुरा थाना बेरछा शाजापुर को आज दिनांक 27.02.2025 को गिरफतार किया जाकर प्रकरण में अनुसंधान के दौरान प्रकरण में धारा 308 (6) 1,2,3 बी.एन.एस का ईजाफा किया गया। उक्त गिरफतारशुदा आरोपी को आज दिनांक को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जावेगा।

प्रकरण के आरोपी की गिरफतारी मे थाना प्रभारी कोतवाली निरी. संतोष वाघेला, उ.नि. जया सुनेरी, प्र.आर. 90 रवि सिंह सेंगर, आर. 749 जगदीश मीणा, म.आर. 484 नेहा रैकवाल की मुख्य भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |