तेलंगाना की टनल में अटकी 8 जिंदगियां, बचाव अभियान में अब रैट माइनर्स की एंट्री

तेलंगाना में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल सुरंग (SLBC) के अंदर फंसे 8 मजदूरों को बाहर निकालने की कोशिश जारी है. भारतीय सेना, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और स्थानीय टीमें पिछले 26 घंटे से अधिक समय से प्रयास में जुटी हुई हैं, हालांकि तमाम कोशिशों के बावजूद अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है.

इस बीच बचाव अभियान में तेजी लाने के लिए उत्तराखंड के ‘रैट-होल माइनर्स’ की एक टीम को शामिल किया गया है. ये वही ‘रैट-होल माइनर्स’ टीम है जिसने साल 2023 में उत्तरकाशी में सुरंग ढहने के दौरान फंसे श्रमिकों को बचाया था. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब ये टीम कैनाल सुरंग के अंदर फंसे लोगों को बचाने की कोशिश करेगी. ‘रैट-होल माइनर्स’ टीम सीमित स्थानों को नेविगेट करने में अपनी विशेषज्ञता के लिए जाने जाते हैं और इनसे फंसे हुए श्रमिकों तक पहुंचने और उन्हें सहायता प्रदान करने की उम्मीद की जाती है.

सुरंग में लगाए जाएंगे कैमरे और रोबोट

इसके अलावा आईआईटी चेन्नई की एक टीम पुश कैमरे और एक खदान का पता लगाने वाले रोबोट को लेकर इस ऑपरेशन में शामिल हो गई है. छह सदस्यीय टीम, जिसमें आईआईटी चेन्नई के तीन विशेषज्ञ और एलएंडटी के तीन विशेषज्ञ शामिल हैं, सुरंग में लाइव फुटेज कैप्चर करने के लिए उपकरण संचालित करेंगे. यदि पुश कैमरे उस जगह तक पहुंचने में विफल रहते हैं, तो लैपटॉप से जुड़ा रोबोट तैनात किया जाएगा. खोज में सहायता के लिए AquaEye उपकरण का भी उपयोग किया जा रहा है.

सुरंग में प्रवेश नहीं कर पाईं नौसेना की टीमें

सोमवार को घटनास्थल पर पहुंची नौसेना की टीमें अभी तक सुरंग में प्रवेश नहीं कर पाई हैं. वहीं आपदा प्रबंधन के विशेष मुख्य सचिव अरविंद कुमार अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं. इस घटना ने सुरंग सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं, जिससे सुरंग ढहने के कारणों की गहन जांच और भविष्य की सुरंग निर्माण परियोजनाओं में उन्नत सुरक्षा उपायों के कार्यान्वयन की मांग उठने लगी है.

सुरंग की र छत का ए हिस्सा ढहने से हुआ हादसा

बीते शनिवार 22 फरवरी को हुई इस घटना में सुरंग के अंदर आठ लोग फंसे हुए हैं जो अलग-अलग राज्यों के हैं. यह घटना उस समय हुई थी जब कुछ मजदूर काम के सिलसिले में सुरंग के अंदर गए थे. इसी दौरान सुरंग के 13-14 किलोमीटर अंदर छत का एक हिस्सा ढह गया. इस हादसे में कुछ मजदूर जख्मी भी हो गए थे जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं अब अंदर फंसे हुए लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |