गुना पंचायत स्‍तर पर विकास कार्यो में तेजी लाने के लिए कलेक्‍टर की विशेष बैठक हुई आयोजित

#गुना –

कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल की अध्‍यक्षता में जिला कलेक्‍ट्रेट के सभागार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कलेक्‍टर द्वारा पीपीटी के माध्‍यम से विभिन्‍न निर्माणाधीन कार्यो की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि विभिन्‍न निर्माण कार्य गुणवत्‍ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्णं किये जाएं। बैठक में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे सहित समस्‍त सीईओ जनपद एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्‍टर द्वारा विभिन्‍न नवीन पंचायत भवन की भौतिक स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जो कार्य पूर्णं हो चुके हैं उनके पास बोर्ड लगाकर कार्य प्रारंभ की तिथि सहित अन्‍य आवश्‍यक जानकारी अंकित की जाये। उन्‍होंने कहा कि ऐसी पंचायतें जो स्‍वच्‍छता सहित विभिन्‍न क्षेत्र में अच्‍छा कार्य कर रही हैं उन्‍हें पुरूस्‍कृत किया जाये।

कलेक्‍टर श्री कन्‍याल द्वारा समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्‍न गौशालाओं की पीपीटी के माध्‍यम से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने गौशालाओं में गोवंश के उचित संरक्षण, चारा-पानी की उपलब्धता और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने को कहा कि गौशालाओं में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और गोवंश को पर्याप्त मात्रा में चारा और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि गौशालाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और किसी भी तरह की समस्या का त्वरित समाधान किया जाए। साथ ही, पशु चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने और बीमार गोवंश के इलाज के लिए आवश्यक कदम उठाने के भी निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि विभिन्‍न समाजसेवी संगठन एवं आमजनों से भी गौशालाओं के संचालन में संयुक्‍त रूप से सहयोग लेकर काम किया जाये। उन्होंने कहा कि गौवंश संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्‍होंने गौशालाओं को चारा, पानी की उपलब्‍धता के साथ गौशालाओं को मॉडल गौशाला के रूप में विकसित करने के निर्देश दिये।

बैठक में सीएम हेल्‍पलाइन की समीक्षा करते हुए कलेक्‍टर श्री कन्‍याल ने 50 दिवस से अधिक दिवस की शिकायतों को संतुष्टिपूर्वक बंद करने के निर्देश दिये। उन्‍होंने कहा कि समस्‍याओं से ज्‍यादा समाधान पर ध्‍यान देने की आवश्‍यकता है। उन्‍होंने सीएम हेल्‍पलाइन के विभिन्‍न प्रकरणों का निराकरण कर टॉप-5 में आने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।

#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |