गुना – प्रशासन की संवेदनशीलता की मिसाल, अनुकंपा नियुक्ति से दो परिवारों को संबल कलेक्‍टर ने सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियुक्ति आदेश प्रदान किये

गुना।।
प्रशासन की संवेदनशीलता और पारदर्शिता का एक उदाहरण प्रस्‍तुत करते हुए कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल ने आज राजस्‍व विभाग के दो आवेदकों को सहायक ग्रेड-3 के पद पर अनुकंपा नियुक्ति आदेश प्रदान किया।

कलेक्‍टर श्री कन्‍याल ने आज आवेदक श्री सुनील धाकड़ पुत्र स्‍व. श्री तोरन सिंह धाकड़ निवासी ग्राम टोडरा तहसील मधुसूदनगढ जिला गुना एवं श्री सिद्धार्थ हवेलिया पुत्र स्‍व. श्री नन्‍दराम हवेलिया निवासी खजूरी कलां जिला भोपाल को राजस्‍व विभाग अंतर्गत सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियुक्ति आदेश प्रदान किये। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा हम दिव्‍यांगत कर्मचारियों के परिवार के प्रति अपनी जिम्‍मेदारी को समझते हैं। यह नियुक्तियां केवल रोजगार का साधन नही बल्कि उन परिवारों के भविष्‍य की सुरक्षा का एक महत्‍वपूर्णं कदम है।

नियुक्ति आदेश प्राप्‍त कर लाभार्थियों ने प्रशासन और कलेक्‍टर श्री कन्‍याल का आभार व्‍यक्‍त किया। यह पहल दर्शाती है कि प्रशासन केवल नीतियों तक सीमित नही रहता बल्कि मानवीय मूल्‍यों को प्राथमिकता देते हुए समाज के हर वर्ग की सहायता के लिये तत्‍पर है।

#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Department Of Revenue, Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |