नियमों का पालन किया होता तो…NDLS हादसे पर HC ने रेलवे से मांगा जवाब

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 14,15 और 16 पर 15 फरवरी को हुई भगदड़ में 18 लोगों की मौत की हो गई थी. मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने रेलवे से जवाब मांगा है. कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता की चिंता दुर्भाग्यपूर्ण घटना तक ही सीमित नहीं है. याचिकाकर्ता की चिंता यह है कि अगर रेलवे ने अपने नियमों का पालन किया होता तो यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती.

कोर्ट ने आगे कहा कि वह रेलवे को भविष्य में अपने नियम लागू करने का निर्देश देने की मांग कर रहे हैं. चीफ जस्टिस ने कहा कि मैं समझ रहा हूं कि कोई विरोध नहीं होना चाहिए. हाईकोर्ट ने कहा कि SG के सुझाव के मुताबिक इन मुद्दों पर रेलवे बोर्ड में उच्चतम स्तर पर जांच हो रही है.

कोर्ट ने रेलवे बोर्ड के निर्णय का विवरण देते हुए रेलवे एक संक्षिप्त हलफनामा दायर करने की बात कही है. पूरे मामले की अगली सुनवाई 26 मार्च को होगी. पूरे मामले की कई विभाग अपने स्तर पर भी जांच में लगे हुए हैं.

18 लोगों की गई थी भगदड़ में जान

नई दिल्ली भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई थी. जिनमें 14 महिलाएं और 3 बच्चे भी शामिल थे. घटना में कई अन्य लोग घायल भी हुए थे. पूरा हादसा महाकुंभ के लिए ट्रैवल करने वाले यात्रियों की अत्यधिक संख्या होने के कारण हुआ. सरकार ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख, गंभीर घायलों को 2.5लाख दिए गए हैं.

घटना के बाद अलर्ट हुआ प्रशासन

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के बाद सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे फुटओवर ब्रिज पर भी अतिरिक्त ड्यूटियां लगाई गई हैं. यह सुनिश्चित किया गया है कि यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो और रेलवे स्टेशनों पर भीड़ का सही तरीके से नियंत्रण किया जा सके. यह कदम सुरक्षा के लिहाज से उठाया गया है ताकि इस तरह की कोई भी घटना दोबारा न हो.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |