ममेरी बहन से शादी कर रहा था भाई, तभी तमतमाते हुए आ गई दूल्हे की मां, बोली- सब भाभी का किया धरा… इसके बाद जो हुआ

झारखंड के कोडरमा से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक युवक अपनी ही ममेरी बहन से शादी कर रहा था. लेकिन तभी दूल्हे की मां ने वहां आकर खूब हंगामा किया. फिर सीधे पुलिस स्टेशन पहुंची. सारा इल्जाम अपनी भाभी पर डाला. बोलीं- भाभी ने ही मेरे बेटे को बहलाया-फुसलाया है. लड़के की मां ने लड़की की मां पर साजिश के तहत यह शादी कराने का आरोप लगाया.

जानकारी के अनुसार, कोडरमा के एक गांव में रहने वाले युवक को अपनी ही ममेरी बहन से प्यार हो गया था. लड़की भी फुफेरे भाई से प्यार करने लगी. दोनों का अफेयर शुरू हो गया. फिर तय हुआ कि दोनों शादी कर लेंगे. तैयारियां शुरू हुईं और शादी का दिन भी आ गया. ध्वजाधारी धाम में शादी हो ही रही थी कि तभी दूल्हे की मां वहां आ गईं. उन्होंने वहां जमकर हंगामा किया.

दूल्हा-दुल्हन ने भी उन्हें समझाने की कोशिश की कि वो दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं. अगर उनकी शादी नहीं हुई तो वो किसी और को अपना जीवनसाथी नहीं चुनेंगे. दूल्हे की मां का पारा यह सुनते ही इतना बढ़ गया कि वो सीधे पुलिस स्टेशन जा पहुंचीं. उन्होंने थाने में अपनी भाभी और भतीजी के खिलाफ केस दर्ज करवाया. कहा- ये सब मेरी भाभी का किया धरा है. उन्होंने और उनकी बेटी ने मेरे बेटे को बहकाया है.

भाई-बहन की शादी नहीं हो सकती

इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन और महिला की भाभी को लेकर थाने गई. शिकायतकर्ता ने कहा- मैं इस शादी की अपना नहीं सकती. भाई-बहन की शादी नहीं हो सकती. मैं अपनी भतीजी को अपनी बहू स्वीकार नहीं कर सकती.

फिलहाल पुलिस इस समस्या का समाधान खोज रही है और मामले की पूरी जानकारी जुटा रही है. पुलिस दोनों परिवारों को समझाने में लगी है ताकि मामले को सुलझाया जा सके. देखना होगा कि आगे इस मामले में क्या होता है?

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |