पहले 15 महीने के बेटे का दबाया गला, फिर खुद लगा ली फांसी, आखिर क्या थी वजह?

एक मां के लिए दुनिया में अपने बच्चे से प्यारा कोई नहीं होता ऐसे में अपने मासूम बच्चे की जान लेने वाली मां कितने तनाव में होगी कि पहले उसने अपने बच्चे की जान ली और फिर खुद फांसी पर लटक गई. यूपी के कानपुर में ऐसा दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि साल 2022 में लाल बंगला निवासी स्नेहा की शादी उर्सला अस्पताल परिसर में रहने वाले लैब टेक्नीशियन सुमित वाल्मीकि से हुई थी.

पुलिस ने बताया कि दंपत्ति के एक बेटा सम्राट भी था जिसकी उम्र मात्र 15 महीने की थी. सुमित की दादी रानी भी तीनों के साथ भी रहती थी. रानी एक अस्पताल में सफाई का काम करती थी. रानी सोमवार शाम जब वो घर लौट कर आई तो उसने देखा कि सम्राट बिस्तर पर पड़ा है और स्नेहा का शव फांसी पर झूल रहा था. ऐसे में रानी तुरंत सम्राट को उर्सला अस्पताल के डॉक्टर के पास लेकर पहुंची लेकिन डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया.

पति-पत्नी के बीच होता था विवाद

घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को अभी तक की जांच में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच में अक्सर विवाद होता था. प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि स्नेहा ने पहले अपने बच्चे का गला घोंटकर मार डाला और उसके बाद खुद फांसी पर लटक गई. मोहल्ले वालों ने भी पुलिस को बताया है कि दंपत्ति के बीच अक्सर लड़ाई झगड़ा होता रहता था. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी.

मायके वालों ने लगाए ये आरोप

स्नेहा के मायके वालों का आरोप है कि स्नेहा के ससुराल वाले अक्सर उसको परेशान करते थे. मायके वालों का कहना है कि उनकी बेटी ने कहा था कि ससुराल वाले अच्छे लोग नहीं है उसको यहां से ले कर जाओ. स्नेहा के पिता का आरोप है कि ससुराल वाले उनकी बेटी को अक्सर प्रताड़ित करते थे. पुलिस ने पूरे मामले में जांच और तहरीर के आधार पर कार्यवाही की बात कही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |