राधा-राधा की पुकार, भजन…प्रेमानंद की फिर से रात्रि यात्रा शुरू, सोसाइटी वालों ने कैसे किया स्वागत?

वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा को लेकर विवाद अब पूरी तरह थम गया है. प्रेमानंद महाराज ने रात 2 बजे अपनी पदयात्रा निकाली. इस दौरान भक्तों का सैलाब उमड़ रखा था. प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा वही पुराने रास्ते से होकर निकली, जिस पर विवाद हुआ था. इस दौरान भक्तों ने महाराज के दर्शन किए. विरोध जताने वाले सोसायटी के अध्यक्ष द्वारा माफी मांगने के बाद और भक्तों की मांग पर निकली प्रेमानंद महाराज ने अपनी पदयात्रा निकाली.

सोसायटी के लोग भी संत प्रेमानंद के इस निर्णय से बेहद खुश हैं. इस दौरान उन्होंने प्रेमानंद महाराज के स्वागत में रंगोली बनाई. प्रेमानंद महाराज ने कहा था कि वह रात 2 बजे से पहले की तरह पदयात्रा निकालेंगे और दर्शन देंगे. इससे पहले जब प्रेमानंद महाराज की यात्रा निकली थी तो पहले जैसी नहीं थी. प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा सुबह 4 बजे निकली थी और उन्होंने गाड़ी में सवार होकर भक्तों को दर्शन दिए थे.

भक्तों में फैल गया था गुस्सा

प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा का वृंदावन की एनआरआई ग्रीन सोसायटी के लोगों ने 4 फरवरी को विरोध किया था. लोगों ने ध्वनि प्रदूषण की बात कहते हुए विरोध जताया था. इसके अलावा सोसायटी की महिलाओं का कहना था कि रात में होने वाली पदयात्रा के दौरान बजने वाले ढोल और आतिशबाजी से उनकी नींद भी खराब हो जाती है, जिसकी वजह से उनका पूरा दिन खराब होता है. ऐसे में जब महाराज जी के भक्तों को ये बात पता लगी तो उनमें गुस्सा फैल गया. सोशल मीडिया पर सोसायटी की काफी ज्यादा आलोचना होने लगी.

सोसायटी के अध्यक्ष ने मांगी थी माफी

इसके अलावा स्थानीय व्यापारियों ने अपनी दुकान पर पोस्टर चपका करके सोसायटी वालों का विरोध किया. दुकान पर लगे पोस्टर में लिखा है कि एनआरआई ग्रीन वालों को यहां सामान नहीं मिलता है. यह पोस्टर एनआरआई ग्रीन सोसाइटी के पास बनी दो दुकानों में लगे थे. ऐसे में एनआरआई सोसायटी के अध्यक्ष आशु शर्मा द्वारा रविवार को महाराज से मुलाकात की गई, जिसमें प्रेमानंद महाराज के पास जाकर अध्यक्ष ने माफी मांगी सोसायटी के प्रेसिडेंट आशु शर्मा ने प्रेमानंद महाराज से कहा कि हम लोग आपसे माफी मांगते हैं. सोसायटी के लोगों को अपनी गलती का अहसास हो गया है, लेकिन वह आपसे कहने के लिए हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |