‘हेलो बाबू, सुसाइड कर रहा हूं…’ गर्लफ्रेंड को किया फोन, फिर बॉयफ्रेंड फंदे से झूल गया, महाकुंभ गए थे मां-भाई

पिता जी घर मे नहीं थे, मां और भाई महाकुंभ स्नान को गए थे, बेटे ने गर्लफ्रैंड को फ़ोन कर कहा, मैं परेशान हूं, सल्फाश खाकर जान दे दूंगा.. जबतक प्रेमिका घर पहुंची, तबतक प्लास्टिक के रस्सी से फंदा बनाकर झूल गया संदीप….दिल को झकझोर देने वाली यह घटना बिहार के भागलपुर की है. हालांकि, परिवार के कुछ लोग गर्लफ्रेंड व उसके दोस्तों पर संदीप की हत्या की आशंका जाता रहे हैं.

ये घटना ललमटिया थाना क्षेत्र के नास्तारखानी की है. यहां संदीप कुमार ने आत्महत्या कर ली. बेटे की मौत से पिता चुन्नी देव सिंह और घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. दरअसल, प्रेमिका से फोन पर बातचीत करने के कुछ ही देर बाद संदीप ने जान दे दी. घटना सोमवार शाम की है. सूचना पर ललमटिया थाना अध्यक्ष राजीव रंजन दलबल के साथ पहुंचे और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है.

पुलिस ने प्रेमिका को हिरासत में लिया

दूसरी तरफ पुलिस ने प्रेमिका को भी हिरासत में ले लिया है और उससे भी पूछताछ की जा रही है प्रेमिका ने घटना के संबंध में कई बातें बताई हैं. मृतक के परिजन ने पुलिस को बताया कि जिस समय संदीप की मौत हुई, उस समय घर में परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था. मृतक के पिता अपने ट्रांसपोर्ट के काम से भागलपुर के जीरो माइल गए थे तो वहीं उसकी मां और भाई कुंभ स्थान को गए थे.

परिजन ने आशंका जताई है कि उसकी प्रेमिका व कुछ दोस्तों ने मिलकर संदीप की हत्या की है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने प्लास्टिक की रस्सी समेत कई साक्ष्य इकट्ठा की है.

प्रेमिका ने पुलिस को दी जानकारी

पूछताछ के दौरान प्रेमिका ने बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे संदीप का फोन आया तो वह किसी बात से बहुत परेशान था. वह सल्फास खाकर जान देने की बात कर रहा था. यह बात सुनकर वह अपने घर मुंगेर के तारापुर से संदीप के घर ललमटिया भागलपुर के लिए निकली. प्रेमिका के अनुसार, जब तक वह संदीप के घर पहुंची वहां फंदे से लटकता हुआ उसका शव मिला. फिर चाकू के सहारे रस्सी को काटकर उसने नीचे उतारा, लेकिन तब तक संदीप की सांसें थम चुकी थी. फिर प्रेमिका ने ही थाना पहुंचकर मामले की जानकारी दी, फिर मृतक के छोटे भाई को भी घटना के बारे में बताया. जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो देखा कि संदीप का शव चौकी के नीचे पड़ा है.

‘कोर्ट मैरिज कर ली थी…’ बोली गर्लफ्रेंड

प्रेमिका ने बताया कि मेरे और संदीप के बीच पिछले 4 साल से प्रेम था. हम लोगों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली थी, लेकिन संदीप के परिवार वाले इस रिश्ते के लिए राजी नहीं हो रहे थे, जिस वजह से हम लोग साथ नहीं रह रहे थे. कुछ दिन पहले संदीप के घर में उसकी शादी कहीं और करने की बात चल रही थी, जिससे वह परेशान था. दूसरी तरफ संदीप के परिजन ने बताया कि उसकी कहीं भी अभी तक शादी नहीं हुई है.

संदीप के घर में यह चर्चा है कि उस लड़की ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर संदीप की हत्या की है, हालांकि वह लोग कौन थे, कहां से आए थे, किसी को मालूम नहीं. पुलिस घटना के संबंध में जांच कर रही है, इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस खंगालेगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |