लड़की के किडनैपिंग से लेकर मिलने तक… कैसे पकड़ा गया दिलशाद; पूरी कहानी

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस ने 10वीं क्लास के छात्रा के अपहरण के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने छात्रा को सकुशल बरामद करते हुए सरकारी अस्पताल में मेडिकल के लिए भेज दिया है. छात्रा के अपहरण को लेकर हिंदू संगठन के नेताओं ने थाने में पहुंचकर आरोपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए धर्म परिवर्तन के लिए किडनैप करने की बात कही थी. पुलिस का उन्होंने मामले में आगे की जांच करते हुए आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है.

मुरादाबाद के सोनपुर थाने में पीड़ित परिवार ने शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटी स्कूल जा रही थी. इसी दौरान वह लापता हो गई. पिता ने ने गांव के ही एक युवक अपहरण का आरोप लगाया. मामले की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए सबसे पहले आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और बाद में एक टीम बनाकर उसकी तलाश शुरू कर दी.

हिंदू संगठनों ने लगाया लव जिहाद का आरोप

मामले की जानकारी होते ही हिंदू संगठन के कई कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और आरोपी युवक पर लव जिहाद करने का आरोप लगाने लगे. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना सोनकपुर के बरखेड़ा गांव से रविवार दोपहर गिरफ्तार किया. आरोपी अपने परिजनों यहां छिपकर रह रहा था. साथ ही पुलि ने युवती को सकुशल बरामद कर लिया है. पुलिस ने युवती को मेडिकल के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया है. सोनपुर थाना इलाके की रहने वाली नाबालिग युवती अपहरण के मामले में पिता ने बताया कि मेरी बेटी रोज की तरह स्कूल गई थी.

पांच दिन बाद आरोपी गिरफ्तार

बेटी ने अपने साथ में जा रही दूसरी लड़की को बताया वह अपना क्वेश्चन बैंक लेने के लिए घर जा रही है, लेकिन ना तो वह घर आई और ना ही वह स्कूल पहुंची.इसी दौरान बीच में से ही वह गायब हो गई. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए करीब पांच दिनों तक आरोपी युवक और युवती की तलाश की थी. इस दौरान पुलिस ने कई जगह छापेमारी की भी थी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |