…और ‘धड़ाधड़ बाबा’ पहुंच गया जेल, 6 साल की बच्ची से की थी घिनौनी हरकत; बना रखा था साधु का भेष

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस ने साधु के वेश में छेड़खानी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. एक मठ में मौजूद धड़ाधड़ नाम के बाबा ने खेलने आई बच्ची के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत करने की थी. बच्ची ने घर आकर अपने परिजनों से आरोपी बाबा की शिकायत की थी. जानकारी होते ही परिवार ने तुरंत पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की थी.

बीते मंगलवार को गाजीपुर के गहमर थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित मठ में 6 साल की मासूम बच्ची खेलते-खेलते चली गई थी. इस दौरान सूर्यप्रकाश पांडेय उर्फ धड़ाधड़ बाबा ने बच्ची के साथ अश्लील हरकत किया. जिसके बाद बच्ची वहां से भाग कर रोते हुए अपने घर पहुंची. घर पहुंचते बच्ची ने माता-पिता को अपनी आपबीती बताई. बच्ची के साथ छेड़छाड़ की बात गुस्साए परिजनों ने साधु के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की.

बाबा का आपराधिक इतिहास

मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने तुरंत आरोपी बाबा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी बाबा का पहले से ही आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ नंदगंज थाने में भी एक आपराधिक मामला दर्ज है. जांच में सामने आया कि आरोपी बाबा ने 25 साल की उम्र में ही अपना घर छोड़ दिया था. इसके बाद वह अलग-अलग मठों में रहकर अपना जीवन यापन कर रहा था.

बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले बाबा गिरफ्तार

पिछले करीब डेढ़ साल से गहमर थाना क्षेत्र के एक मठ में आरोपी बाबा रह रहा था. ऐसा कहा जा रहा है कि स्थानीय लोगों के बच्चों के साथ पहले भी ये कई बार गलत हरकत कर चुका है, लेकिन किसी ने भी उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी. पुलिस ने घटना वाले दिन परिजनों के तहरिर पर पास्को एक्ट सहित कई मामलों में मुकदमा दर्ज किया था. वहीं, अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |