इंतजार खत्म! इस महीने से शुरू होने जा रह है लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, 45 मिनट में होगा सफर पूरा

कानपुर से लखनऊ आने-जाने वालों के लिए राहत भरी खबर हैं. मार्च में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर वाहनों के फर्राटा भरने की उम्मीद जताई जा रही है. तय समय से पहले इसे खोला जा सकता है. लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का काम लगभग 80 फीसद पूरा हो चुका है. एनएचएआई का कहना है कि 20 प्रतिशत बाकी काम को जल्द पूरा किया जाएगा. बताया जा रहा है कि मार्च तक एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां चलने लगेंगी.

कानपुर और लखनऊ के लोग इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसके शुरू होते ही लोगों को भारी जाम से छुटकारा मिलेगा. साथ ही 120 किलोमीटर का सफर केवल 45 मिनट में पूरा हो सकेगा. एनएचएआई का यह भी कहना है कि अप्रैल माह में लखनऊ-कानपुर एलिवेटेड रोड शुरू कर दिया जाएगा, जबकि इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य जून 2025 का है.

20 प्रतिशत काम बाकी

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से 18 किलोमीटर एलिवेटेड और 45 किलोमीटर ग्रीन फील्ड जोड़ा जा रहा है. एलिवेटेड का काम पूरा हो चुका है वहीं, 45 किलोमीटर ग्रीन फील्ड का काम 20 प्रतिशत बाकी है. जल्द इसे भी पूरा किये जाने के लिए नेशनल हाइवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया ने संबंधित निर्माण एजेंसियों को बोला है. इस एक्सप्रेसवे को 4700 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है. कानपुर से रोजाना करीब 12 हजार लोग लखनऊ जाते हैं. इसके बनते ही इन लोगों को बड़ा फायदा होगा.

पूरी तरह खोल दिया जाएगा एक्सप्रेसवे

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के काम की जांच करने के लिए आज यानी 14 फरवरी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मौके पर जाएंगे. वह वहां 63 किलोमीटर लंबे हाइवे की स्टेट्स रिपोर्ट देखेंगे. जांच सही पाए जाने के बाद कानपुर से लखनऊ के लिए हल्के वाहनों को एक्सप्रेसवे पर ट्रायल के तौर पर चलाया जा सकेगा. एक्सप्रेसवे पूरा तैयार होने के बाद इसे सभी वाहनों के लिए पूरी तरह खोल दिया जाएगा, जिससे दैनिक यात्रियों के साथ पर्यटन, व्यापार को भी फायदा होगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |