‘पति जबरन बनाता है संबंध, रूम में लगवाया कैमरा… दूसरी महिलाओं के साथ का भी भेजता है Video’, पत्नी की आपबीती

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक पत्नी ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है. इसके साथ ही जबरदस्ती अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता है. सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि उसके बेडरूम में छुपा कर एक कैमरा भी लगा रखा है. पत्नी का आरोप है कि उसका पति दूसरी महिलाओं के साथ संबंध बनाता है और उसका वीडियो शूट करके उसे भेजता है. पुलिस ने पूरे मामले में पति और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

9 साल पहले कानपुर के पॉश इलाके स्वरूप नगर निवासी महिला की शादी रावतपुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर से हुई थी. यह शादी कानपुर में न होकर नैनीताल के एक मंदिर में हुई थी. महिला के मुताबिक उसके ससुरालवालों ने कहा था कि कानपुर में पैसा बहुत खर्च होगा. इसलिए थोड़े पैसे दीजिए, जिससे नैनीताल में कम खर्चे में शादी कर लेंगे. महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके पति और देवर पैसे की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट करते थे.

बेडरूम में खुफिया कैमरा लगाया

महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसका पति शराब पीकर घर आता था और उसके साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था. शादी बचाने और लोक लाज के कारण वो सब कुछ चुपचाप सहती रही. महिला के अनुसार कुछ समय पहले उसको पता चला कि उसके बेडरूम में खुफिया कैमरा लगाया गया है. इसका विरोध करने पर पति ने फिर से उसके साथ मारपीट की. यहां तक कि अपने स्त्री धन से जो लोन उसने लिया था. वो भी जबरदस्ती उसके पति ने ले लिया.

देवर और पति के खिलाफ केस

महिला का आरोप है कि उसके पति के कई महिलाओं के साथ संबंध हैं, जिसको उसका पति खुलेआम स्वीकार करता है. यहां तक कि वो महिलाओं के संबंध बनाते हुए वीडियो शूट करता था और उसके पास भेजता था. महिला का आरोप यह भी है कि उसके पति की एक शादी पहले हो चुकी थी और यह बात छिपाकर पति ने उसके साथ शादी की थी. पहली शादी की बात उसको बाद में पता चली. महिला की तहरीर पर स्वरूप नगर थाने में पति और देवर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |