गंदे कपड़े, भिखारी जैसा वेश… तलाशी में निकले लाखों के सोने के सिक्के; ठगी की ये कहानी पढ़ पकड़ लेंगे माथा

उत्तर प्रदेश के आगरा पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले गैंग का खुलासा किया है. सदर बाजार पुलिस ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से ऐसे गिरोह की तलाश कर रहा था, जो खुद को पति पत्नी बताकर सोने व्यापारियों से ठगी करते थे. ऐसे में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला और पुरुष को पकड़ा है. पुलिस ने दोनों के पास से लाखों की नगदी और सोने के सिक्के बरामद किए है.

सदर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, उन्हें इलाके के एक ज्वेलर्स से सूचना मिली थी कि उसके साथ एक जोड़े ने धोखाधड़ी की है. ऐसे में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर. पुलिस ने जांच करते हुए दोनों को पकड़ा है और कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज भेज दिया है.

10-10 हजार रुपए का था इनाम

पुलिस ने बताया कि दोनों ने पूछताछ में बताया कि वो सोने के सिक्के गिरवी रखकर ज्वेलर्स से धोखाधड़ी करते थे. पहले असली सोने के सिक्के गिरवी रखवाते थे, ज्वेलर्स का भरोसा जितने के बाद नकली सोने के सिक्के गिरवी रखा देते थे. पुलिस ने बताया कि दोनों के पास से 4 लाख से अधिक कैश और कुछ ज्वेलरी बरामद की गई है. इन दोनों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित था. साथ ही ये भी बताया कि दोनों रिश्ते में पति पत्नी नहीं हैं, लेकिन व्यापारियों को विश्वास दिलाने के लिए खुद को पति पत्नी बताते थे.

नकली सोना गिरवी रखवा हो जाते थे गायब

सदर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि बाजार के एक सोने व्यापारी ने खुद के साथ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था. व्यापारी ने बताया था कि उसके पास पति पत्नी आए और दोनों ने उन्हें सोने का सिक्का गिरवी रखवाया, फिर थोड़े दिन में आए और नकली सोना गिरवी रख मोटी रकम लेकर गायब हो गए. व्यापारी की शिकायत पर उन्होंने मामला दर्ज किया था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |