थाना सुनेरा द्वारा दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा जेल

सुनेरा टीआई भरत सिंह किरार ने बताया कि
श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री तेरसिंह बघेल अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री गोपालसिंह चौहान के द्वारा अपराधो की रोकथाम हेतु कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य में थाना सुनेरा पुलिस द्वारा दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया । जिसे माननीय न्यायालय के आदेश से जिला जेल शाजापुर में दाखिल कराया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण:-*

दिनांक 11.02.2025 को फरियादिया ने थाना आकर रिपोर्ट किया की आरोपी जितेन्द्र पिता रणजीत सिंह द्वारा डरा धमकाकर करीब विगत एक वर्ष से उसके साथ गलत काम किया गया व किसी अन्य को यह बात बताने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। जिस पर से थाना सुनेरा पर अपराध क्र.22/2025 धारा 64(2) (M) ,331(4), 351 (3) बीएनएस का कायम किया जाकर आरोपी की तलाश हेतु टीम गठीत की गई जिसमे आरोपी जितेन्द्र को रिछौदा के जंगल से गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया। जिसे माननीय न्यायालय के आदेश से जिला जेल शाजापुर में दाखिल कराया गया।

उक्त सराहनीय कार्य मे निरीक्षक श्री भरतसिहं किरार थाना प्रभारी सुनेरा, उपनिरी, रतनलाल चौहान, प्रधान आरक्षक 253 बैजनाथ सिंह, प्रआर 366 रामपालसिंह का विशेष योगदान रहा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |