पटना: 8 साल की मासूम को वैन ने मारी जोरदार टक्कर, फिर 10KM तक घसीटते हुए ले गया ड्राइवर… इस हाल में मिली डेड बॉडी

बिहार के पटना (Patna) से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां 8 साल की मासूम जब सड़क पार कर रही थी तो सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उसे टक्कर (Accident) मार दी. इस कारण बच्ची टायरों के बीच फंस गई. ड्राइवर फिर भी नहीं रुका और वैन को चलाता गया. 10 किलोमीटर आगे जाकर जब वैन को रोका गया तो बच्ची के चिथड़े में चिपके मिले.

घटना खुसरूपुर थाना क्षेत्र के हरदास बीघा की है. यहां एक बेलगाम पिकअप वैन के ड्राइवर ने 8 साल की बच्ची को कुचल दिया और उसे करीब 10 किलोमीटर तक घसीटता चला गया, जिससे बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर सालिमपुर थाना क्षेत्र से पिकअप वैन के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया और वैन को भी जब्त कर लिया. पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है.

वैन में ही फंस गई थी बच्ची

घटना के बाद से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. यह घटना बीती देर रात की है. मृतका की पहचान नौबतपुर के अजमा गांव निवासी विनय पंडित की पुत्री सुहानी कुमारी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि सुहानी कुमारी अपने परिजनों के साथ शादी समारोह में भाग लेने अपने मामा के घर खुसरूपुर के हरदास बीघा आई थी. बीती देर रात सड़क पार करने के दौरान वह एक बेलगाम पिकअप वैन की चपेट में आ गई और हादसे में वैन में ही फंस गई.

गाड़ी रोकने के बजाय भागने लगा ड्राइवर

मृतका के मामा मोहन पंडित की मानें तो हादसे के बाद पिकअप वैन का ड्राइवर गाड़ी रोकने के बजाय अमानवीय तरीके से भगाने लगा. बच्ची को वैन में फंसा देख परिजन और स्थानीय लोग गाड़ी के पीछे भागने लगे. बाद में स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने सालिमपुर थाना क्षेत्र में नाकाबंदी कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया और वैन को भी जप्त कर लिया. मृतका के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से दोषी ड्राइवर के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है. मृतका की बहन सोनी कुमारी ने कहा कि हम तो कुछ कर नहीं पाए, कोई समझ नहीं पाया. खट की आवाज आई और लोग चिल्लाने लगे. देखा कि पिकअप ने बच्ची को टक्कर मारी और उसे घसीटना शुरू कर दिया. लोगों ने दौड़ लगाई कि पिकअप को रोकना चाहा. ड्राइवर को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |