68 लाख, 3 घंटे और फ्लाइट का यूटर्न… पावरफुल विधायक के ‘गुमशुदा’ बेटे की कहानी

महाराष्ट्र राज्य के पूर्व मंत्री और शिंदे गुट के विधायक तानाजी सावंत के बेटे के अपहरण की झूठी खबर ने सोमवार को राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दिया था. आज मंगलवार को भी इस हलचल की धमक मंत्रालय से लेकर विरोधी पार्टियों के खेमे में दिखाई दे रही है. आज संजय राउत ने तंज कसा की अमीरों के लड़के जब भागते हैं तो वो बैंकॉक जाते हैं और गरीबों के लड़के मुफलिसी में जीते हैं.

हालांकि, हकीकत में तानाजी सावंत के बेटे का अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि वह अपने दोस्तों के साथ बैंकॉक गए थे. तानाजी सावंत के बेटे ऋषिराज सावंत सोमवार शाम करीब 4:30 बजे स्विफ्ट कार में बैठकर पुणे के लोहगांव हवाई अड्डे पहुंचे थे. वहां से ऋषिराज अपने दोस्तों के साथ चार्टर्ड विमान से बैंकॉक के लिए रवाना हुए थे. सूत्रों के अनुसार, ऋषिराज सावंत ने इस बैंकॉक यात्रा पर करीब 68 लाख रुपये खर्च किए थे.

चार्टर्ड प्लेन को चेन्नई में उतरवाया

उनका विमान अंडमान-निकोबार तक पहुंच चुका था, लेकिन पुणे में मचे हड़कंप के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क कर इस चार्टर्ड प्लेन को चेन्नई में उतारने के लिए मजबूर किया गया. इसके बाद विमान से बाकी यात्री बाहर निकले और यह विमान रात 9 बजे पुणे के लोहगांव हवाई अड्डे पर वापस पहुंचा.

इस पूरे ड्रामे पर पूर्व मंत्री तानाजी सावंत का बयान सामने आया है. इस पूरे घटनाक्रम पर तानाजी सावंत ने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा, ‘ऋषिराज और मेरे बीच किसी तरह का कोई विवाद नहीं था. हमने रात को साथ बैठकर बातें कीं. प्रदोष होने के कारण उसने सुबह रुद्राभिषेक किया. इसके बाद हम दोनों अपने-अपने काम में लग गए. आठ दिन पहले ही वह दुबई गया था, इसलिए मुझे समझ नहीं आया कि वह अचानक फिर से बैंकॉक कैसे चला गया. दिनभर कई बार हमारी फोन पर बात होती थी, लेकिन वह अचानक एयरपोर्ट क्यों गया, यह मेरी समझ से परे था इसीलिए हमें चिंता हुई. उसके साथ उसके दोस्त थे, लेकिन क्या वह इस डर से कि पापा नाराज होंगे, मुझसे कुछ नहीं बोला? यह अब उसी से सुनने के बाद ही साफ होगा.”

तानाजी सावंत की ताकत का लगा अंदाजा

अब इस पूरे मामले से जुड़ी और क्या जानकारी सामने आएगी, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं. वहीं, इस हाइप्रोफाइल मामले और तानाजी सावंत की ताकत का अंदाजा न सिर्फ पुणे बल्कि पूरे महारष्ट्र को लग गया. कैसे उन्होंने महज 3 घंटे में अपने गुमशुदा बेटे को न सिर्फ पता लगवा लिया बल्कि सकुशल बैंकॉक के रास्ते यूटर्न मरवा कर पुणे बुला लिया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |