हैदराबाद: 70 बार मारा चाकू… वेलजन ग्रुप के CMD की पोते ने की हत्या, बचाने आई मां को भी क्या जख्मी, मर्डर की कहानी

तेलंगाना के हैदराबाद शहर में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक पोते ने दादा की प्रॉपर्टी विवाद में बेरहमी से हत्या कर दी है. जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अपने दादा पर एक दो नहीं बल्कि 70 से ज्यादा बार चाकू से वार किया था. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. मामले में पुलिस ने बताया कि जब आरोपी की मां ने हमले के दौरान बीच-बचाव की कोशिश की, तो उसने अपनी मां पर भी हमला कर दिया था.

हैदराबाद पंजागुट्टा थाने में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर वेलजन ग्रुप के सीएमडी की पोते ने चाकू से गोद-गोदकर हत्या कर दी. 86 वर्षीय उद्योगपति वी.सी.जनार्दन राव सोमाजीगुडा इलाके में रहते थे. उनका अपने पोते कीर्ति तेजा के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था. दुसरे इलाके में रहने वाला पोता और उसकी मां गुरुवार को सोमाजीगुडा में राव के घर पहुंचे थे. तेजा की मां किचन में कॉफी लाने गईं थी. इसी दौरान तेजा और उसके दादा राव के बीच प्रॉपर्टी को लेकर बहस शुरु हो गई थी.

पोते ने की दादा की हत्या

देखते ही देखते तेजा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और फिर उसने दादा राव पर 70 से ज्यादा बार चाकू से हमला कर दिया. घटना को लेकर आरोपी तेजा का आरोप है कि उसके दादा का बचपन से उसके प्रति व्यवहार ठीक नहीं था. वह प्रॉपर्टी बांटने से भी इंकार कर रहे थे. इसलिए उनकी हत्या कर दी. घटना के बाद राव को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी.

अमेरिका से पढ़ाई पूरी कर लौटा था आरोपी

घटना को लेकर पुलिस अधिकारी का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. चाकू मारने की सटकी संख्या का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल जाएगा. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी हाल ही में मास्टर्स की पढ़ाई पूरी करने के बाद अमेरिका से हैदराबाद लौटा था. हत्या के दौरान आरोपी की मां ससुर राव को बचाने की कोशिश कर रही थी. इसी दौरान तेजा ने मां पर भी चाकू से हमला कर दिया था.

पुलिस का कहना है कि उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार करके मामले की जांच शुरू कर दी है. साथ ही घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |