गाड़ी चलाते-चलाते ड्राइवर को आ गई नींद… डंपर से टकराई बस, 2 महिलाओं की मौत-23 घायल; सभी महाकुंभ से लौट रहे थे

महाकुंभ से स्नान कर नोएडा लौट रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. इस हादसे में 2 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई हैं. वहीं, 23 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. करीब 25 यात्री इस मिनी बस सवार थे. महाकुंभ में स्नान कर सभी लोग लोग हंसी-खुशी घर लौट रहे थे. इसी दौरान ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण बस आगे चल ट्रक से टकरा गई और फिर बड़ा हादसा हो गया. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले हादसे की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 6 बजे इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी एक मिनी बस आगे चल रहे डंपर से टकरा गई. इस हादसे में करीब 23 लोग घायल हो गए और दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई. सभी श्रद्धालु कुंभ स्नान करके वापस नोएडा लौट रहे थे. बस चालक को नींद आने के कारण यह घटना घटित हुई है. वहीं इस हादसे में घायलों ने बताया कि हम नोएडा के सेक्टर 128 में वापस जा रहे थे. सभी यात्री बस में सो रहे थे.

क्यों हुआ हादसा?

अचानक एक जोरदार झटका लगा और हमारी नींद खुल गई. चारों तरफ चीख-पुकार मच गई. बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त था. इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार वर्मा ने बताया प्राथमिक जांच में पता चला है कि हादसा बस चालक को नींद आने की वजह से हुआ. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. नेशनल हाईवे पर पुलिस और क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटा दिया गया है.

सड़क हादसे में दो की मौत

किसी भी तरह का यातायात प्रभावित नहीं है. दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. डॉ. सौरभ गुप्ता (चिकित्सा अधिकारी, जिला अस्पताल) ने बताया कि इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो चुकी हैं. दो गंभीर रूप से घायल यात्रियों को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि 21 अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. हाईवे पर हुए बस हादसे में 14 महिलाएं और 9 पुरुष घायल हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |