आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय कामकाजी बैठक सम्पन्न

शाजापुर 09,फरवरी । भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिला स्तरीय कामकाजी बैठक रविवार को चौसला कुलमी गांव में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शाजापुर विधायक अरुण भीमावद उपस्थित थे, वही बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रवि पांडे ने की।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर यह बैठक आयोजित की गई, जिसमे सर्वप्रथम भारत माता, डॉ श्यामप्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया गया।


जिलाध्यक्ष डॉ पांडे ने बैठक संबोधित करते हुए कहा कि यह पार्टी की कामकाजी बैठक है और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को हमें बूथ स्तर पर अनिवार्य रूप से करना है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि 11 फरवरी से आजीवन सहयोग निधि की शुरुआत करना है। समर्पण निधि एकत्रित करने की शुरुआत सबसे पहले मध्यप्रदेश से स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे ने की थी। बाद मे इसे देश स्तर पर विस्तारित किया गया। समर्पण निधि एकत्र करने का कार्य संग्रह का नहीं अपितु अनुष्ठान है इसमें सभी कार्यकर्ता समर्पण भाव से जुड़ जाए। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं के दम से चलती है और इसलिए पार्टी का हर लक्ष्य पूरा हो रहा है। बैठक में विधायक श्री भीमावद ने संबोधित करते हुए कहा कि
दिल्ली में 27 साल बाद कमल खिला है और यह सब कार्यकर्ताओं की मेहनत से संभव हो पाया है इसलिए पार्टी की मूल पूंजी कार्यकर्ता है। शाजापुर जिले में भी कार्यकर्ताओं की मेहनत से नगर पालिका, नगर परिषद, विधानसभा ओर लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत मिला है। पार्टी के सभी आगामी कार्यक्रमों को बूथ स्तर पर सभी पूरा करे। श्री भीमावद ने बताया कि 10 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम मंडल स्तर पर करना है। 12 फरवरी को संत रविदास जयंती मनाना है। यह वर्ष स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्मशताब्दी वर्ष है अटल जी से जुड़े हुए प्रश्न पर चर्चा उनसे संबंधित फोटोग्राफ अटल जी से संबंधित प्रेरणा प्रसंग लेकर संग्रहित करना है। साथ ही केंद्रीय बजट पर संगोष्ठी भी आयोजित करना है। बैठक में आगामी कार्यक्रमों के विषय में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठ के जिला संयोजक उपस्थित थे। बैठक का संचालन बेरछा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर ने किया।

चौसला कुलमी से बेरछा रोड का हुआ भूमिपूजन
बैठक के पूर्व विधायक अरुण भीमावद एवं भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रवि पांडे द्वारा चौसला कुलमी से बेरछा तक जाने वाले बहुप्रतीक्षित रोड का भूमिपूजन किया गया। जिससे अब चौसला कुलमी और आसपास के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |