ग्रेटर नोएडा: दिल्ली पब्लिक स्कूल में दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत, सामने आई वजह

ग्रेटर नोएडा के दिल्ली पब्लिक स्कूल में दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई है. वहीं, एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक मजदूरों की पहचान यूपी के हमीरपुर जिले में रहने वाले बाबूलाल (45) और लाल दीवान के तौर पर हुई है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

ग्रेटर नोएडा के दिल्ली पब्लिक स्कूल में स्विमिंग पूल पर लेंटर डालने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में तीन मजदूर दीवार के नीचे दब गए थे. घटना के बाद मौके पर पहुंची सूरजपुर थाने की पुलिस सभी घायल मजदूरों को लहूलुहान हालत में कैलाश अस्पताल लेकर पहुंची थी, जहां इलाज के दौरान मजदूर बाबूलाल और लाल दीवान की मौत हो गई. साथ ही तीसरे मजदूर दुर्गा प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया.

स्विमिंग पुल पर डाला जा रहा था लेंटर

दिल्ली पब्लिक स्कूल में एक स्विमिंग पुल बना हुआ है. तेज धूप के कारण बच्चों को गर्मी में प्रैक्टिस करने में काफी परेशानी होती थी. इस परेशानी से निजात के लिए स्विमिंग पुल के ऊपर छाया करने के लिए लेंटर डालने का काम चल रहा था. इसका काम को एक ठेकेदार को सौंपा गया था. ठेकेदार कॉलम खड़े कर डालने का काम कर रहा था. इसी दौरान कॉलम के लिए गड्ढा खोदते समय स्कूल की नौ इंच की सात फीट ऊंची दीवार मजदूरों के ऊपर शुक्रवार दोपहर गिर गई.

दो मजदूरों की मौत

दीवार के मलबे के नीचे तीन मजदूर दब गए. इस दौरान स्कूल में चीख-पुकार मच गई. घटना के बाद लोगों ने आनन-फानन में मजदूरों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गई. वहीं, एक मजदूर गंभीर रूप से घायल है. घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले में पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |