‘Reels पर गाना लगाना गुनाह…’, कतर से कैराना पहुंचे शेख अल कासमी ने कही ये बात, कुरान का दिया हवाला

कतर की राजधानी दहा से आलिम-ए-दीन शेख अमीर आलम अल कासमी उत्तर प्रदेश के कैराना पहुंचे. यहां पहुंचकर उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों को कुरीतियों को जड़ से खत्म करने के संदेश दिया. साथ ही समाज को शिक्षित बनाने का भी संदेश दिया. कासमी ने कहा कि रील पर गाना लगाना बड़ा गुनाह है. मनुष्य का जीवन शिक्षा के बिना अधूरा है. उन्हें सभी तरह के गलत संगतों से दूर रहना चाहिए.

कतर की राजधानी दहा से कैराना पहुंचे आलिम-ए-दीन शेख अमीर आलम अल कासमी ने कहा कि सोशल मीडिया रील पर गाना लगाना बड़ा गुनाह है. मुस्लिम समाज में फैल रही कुरीतियों समाज को गलत दिशा में लेकर जा रही है. हमें समाज से कुरीतियां जड़ से खत्म करनी है. साथ ही समाज को शिक्षित भी बनाना है. आलम अल कासमी कैराना के पानीपत रोड़ स्थित इशातुल इस्लाम मदरसे में पहुंचे थे. जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ था.

शेख ने बताया कौन है बेहतर इंसान?

मदरसे में शेख ने जुमे की नमाज अदा कर विश्व के अमन-चैन के लिए दुआ कराई थी. इससे पहले शेख ने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है. पवित्र कुरान में कहा गया है कि अपने रब के नाम से पढ़ो. शेख ने कहा कि सबसे बेहतर इंसान वह है, जो कुरान से सीखे और उससे लोगों को सिखाए. हालांकि, इसके बावजूद भी समाज में लोगों ने शिक्षा से दूरी बना ली है. इस्लाम में नशा, जुआ और सट्टा हराम है.

समाज में दहेज का प्रचलन बढ़ा

शेख ने कहा कि समाज में मस्जिदों, मदरसों और मकतबों को आबाद करें.समाज में दहेज का प्रचलन बढ़ गया है. शादी प्रोग्राम में खड़े होकर खाना खिलाना शुरू हो गया है, जो कि अल्लाह को नापसंद है. समाज में अनेकों कुरीतियों को लेकर दहा से आए शेख ने मुस्लिम समाज के लोगों से बात की, साथ ही उन्हें कुरीतियों से दूर रहने की भी सलाह दी. उन्होंने सोशल मीडिया रील को लेकर भी बात कही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |