जो अमेरिका ने किया, वही हरियाणा ने भी…सुरजेवाला का सीएम सैनी पर हमला

अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक आदेश से दुनिया भर में हड़कंप मचा है. अमेरिका अपने यहां आए हुए अवैध प्रवासियों को बाहर निकाल रहा है. इतना ही नहीं वह प्रवासियों को वापस उनके देश भी छोड़ने जा रहा है. इसी कड़ी में पंजाब के हवाई अड्डे पर भारतीय प्रवासियों की वापसी के दौरान उन्हें हथकड़ी और चैन में बांधने पर विवाद खड़ा हो गया है. इसको लेकर सरकार पर भी कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं.

अमेरिका से आए प्रवासियों में कई राज्यों के लोग शामिल थे. इनमें हरियाणा जिले के कैथल के भी 4 युवक थे. जो अब वापस घर आ चुके हैं. इन लोगों को पुलिस ने गांव में छोड़ा. ऐसा कहा जा रहा है कि इन लड़कों को उनके गांव छोड़े जाने तक हथकड़ियां पहनाई गई थी. इसको लेकर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी सरकार और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी पर हमला बोला है.

क्या बोले रणदीप सिंह सुरजेवाला?

रणदीप सुरजेवाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि हिंदुस्तानियों के हाथ में हथकड़ी और पैरों में जंजीर के लिए किस मुंह से ट्रंप से शिकायत करें ? जो काम ट्रंप ने अमेरिका में किया, वही काम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा में किया. अमेरिका से लौटे कैथल के चार नौजवानों को हथकड़ी और जंजीर में जकड़ कर अंबाला तक लाया गया.

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संसद में दी जानकारी

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस मुद्दे पर संसद में जानकारी दी कि यह प्रक्रिया नई नहीं है और यह पिछले कई वर्षों से जारी है. 2009 से अब तक 15,668 अवैध भारतीय प्रवासियों को अमेरिका से भारत वापस भेजा गया है. उन्होंने यह भी कहा कि महिलाएं और बच्चे इस प्रक्रिया में कभी भी बंधे नहीं जाते हैं.

अमेरिका के इस तरह के बर्ताव पर सभी लोग सरकार से सवाल कर रहे हैं. कि आखिर ऐसा क्यों सरकार ने होने दिया. हालांकि इसको लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर भी चल रहा है. वहीं अमेरिका से लौटे प्रवासियों ने अपने साथ हुई आपबीती भी बताई है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |