भोपाल: ‘केरोसिन से ठीक हो जाएगी तुम्हारी मां’, हकीम के कहने पर बेटे ने मां को पिलाया मिट्टी का तेल; हुई मौत

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बेटे ने मां को इलाज के नाम पर केरोसिन पीला दिया. केरोसिन के पेट के अंदर जाते ही मां तड़प उठी जिसे इलाज के लिए तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बेटे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है. जांच में सामने आया है कि बेटे ने किसी ने कहा था कि केरोसिन पिलाने से तुम्हारी मां ठीक हो जाएगी.

भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले उमेश बमनेरे की 48 वर्षीय मां मंगला लकवे का शिकार हो गईं थी. काफी इलाज के बाद भी वह ठीक नहीं हो रही थी. ऐसे में किसी हकीम की सलाह पर बेटे ने उन्हें यह कहते हुए केरोसिन दे दिया कि इसे पीने से लकवा ठीक हो जाएगा. केरोसिन पीने से उनका लकवा तो ठीक नहीं हुआ बल्कि केरोसिन के पेट में जाते ही उनकी हालत और बिगड़ गई जो संभली ही नहीं.

हकीम के कहने पर पिलाया केरोसिन

कमला नगर थाना पुलिस के मुताबिक, 28 जनवरी को कबाड़ी का काम करने वाले उमेश की मां को लकवा मारा था. उमेश ने अपनी मां का इलाज के लिए गौतम नगर क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन वहां उन्हें आराम नहीं मिल रहा था. इसी बीच एक हकीम ने उसे मां को इलाज के लिए केरोसिन पिलाने की सलाह दी. हकीम ने कहा कि केरोसिन से लकवा ग्रस्त पीड़ितों को आराम मिलता है.

केरोसिन पिलाने से महिला की मौत

इस बात को सुनते ही उमेश ने अपनी मां को केरोसिन पीला दिया. जिससे उनकी हालत ओर ज्यादा बिगड़ गई. आनन फानन में उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया, लेकिन अस्पताल में दो दिन भर्ती रहने के बाद मंगला कीमौत हो गई. खुद उमेश, उसके भाई और पिता ने केरोसिन पिलाने कीबात कही है. बताया जा रहा है कि उमेश ने गिलास में 50 एमएल केरोसिन पिलाया था. शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी महिला के मौत का कारण केरोसिन बताया जा रहा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |