हमीरपुर: टक्कर लगते ही आग का गोला बने दो ट्रक, होने लगे धमाके, तीन लोगों की जलकर मौत

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जलकर मौत हो गई. हादसा कानपुर-सागर नेशनल हाईवे 34 पर हुआ, जिसमें दो डंपर ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर लगते ही दोनों ट्रकों में आग लग गई. हादसे में तीन लोग आग में भुन गए. जबकि, दो लोग गंभीर रूप से झुलस गये. मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने घायलों का किसी तरह से रेस्क्यू कर उन्हें अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया. पुलिस ने मृतकों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

हादसा मौदहा कोतवाली क्षेत्र से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 34 में छिरका गांव के पास का है. जहां सोमवार की रात 9 बजे के करीब दो डंफर ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गयी. टक्कर इतनी तेज थी कि सेकेंडो में उनमें आग लग गई. कुछ ही देर में दोनों ट्रक आग का गोला बन गए. आग के साथ होने वाले धमाकों से हाइवे से गुजरने वाले वाहन जहां के तहां रुक गए. इस बीच हाईवे के दोनों ओर भीषण जाम लग गया. आग की चपेट में आकर एक ट्रक ड्राइवर और कंडेक्टर सहित एक अन्य की जिंदा जलाकर मौत हो गयी. वहीं, एक ड्राइवर और कंडेक्टर गंभीर रूप से झुलस गए.

आग के शोले और धमाकों से डरे लोग

दोनों ट्रकों में लगी आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया, उनमें एकाएक धमाके होने लगे. स्थानीय राहगीर अजय ने बताया कि वो महोबा जा रहा था. उसके सामने ही हादसा हुआ. आग लगने के बाद वो ट्रकों में फंसे लोगों को बचाने के लिए पास पहुचा था, लेकिन उनमें धमाके होने लगे. आग की लपटें उछल-उछल कर दूर गिरने लगी. जिससे उसकी हिम्मत उसके पास जाने की नहीं हुई. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग बूझ नही रही थी. इतनी देर में ट्रक में फंसे तीन लोगों की मौत हो चुकी थी.

पहले भी हो चुका है इस तरह का हादसा

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.कानपुर-सागर को जोड़ने वाले इस हाइवे में डिवाइडर न होने के चलते अक्सर इस तरह के हादसे होते रहते हैं. एक महीने पहले भी सुमेरपुर थाना कस्बे में दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद आग लग गयी थी, जिसमें एक चालक की जलकर मौत हो गयी थी. अब फिर बीती रात ट्रकों के अंदर फंसने से 3 लोग जिंदा जल गये. सीओ मौदहा विनीता पहल ने बताया कि दोनों ट्रकों में 5 लोग सवार थे, जिसमें तीन लोगों की जल कर मौत हो चुकी है, जब कि दो लोगो झुलस गए हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. दोनों की हालत स्थिर है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |