गुना – बस दुर्घटना में घायलों से मिलने जिला चिकित्‍सालय पहुंचे कलेक्‍टर, घायलों एवं उनके परिजनों से चर्चा कर ली स्वास्थ्य की जानकारी

गुना

कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा जिला चिकित्सालय पहुंचकर बस दुर्घटना में घायल पीड़ितों का हालचाल जाना। उन्होंने पीड़ितों से बातचीत की और अस्पताल के डॉक्टरों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने अस्पताल प्रशासन को आवश्यक सुविधाएं और सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने सरकार की ओर से पीड़ितों की सहायता के लिए जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया।

ज्ञात है कि श्रद्धालुओं से भरी बस गुजरात के डांग जिले में दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई थी जिसमें जिले के कई लोग घायल हो गये थे। इस संबंध में कलेक्‍टर द्वारा जिला चिकित्‍सालय पहुंचकर घायलों के स्‍वास्‍थ्‍य लाभ की जानकारी ली।

इस दौरान डिप्‍टी कलेक्‍टर श्रीमति जिया फातिमा, अनुविभागीय अधिकारी गुना श्रीमति शिवानी पाण्‍डे, तहसीलदार नगरीय श्री जीएस बैरवा, तहसीलदार ग्रामीण श्री कमल सिंह मण्‍डेलिया, मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्‍वर, सिविल सर्जन डॉ. वीरेन्‍द्र सिंह रघुवंशी सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित रहे।

#Guna
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh SP Guna

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |