‘हिंदू धर्म साबित करो, एक करोड़ का इनाम पाओ…’, बरेली के भीम आर्मी चीफ ने कही ऐसी बात, अब पुलिस लेगी एक्शन

उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में उस वक्त हड़कंम मच गया जब फेसबुक पर ‘हिंदू धर्म साबित करो और एक करोड़ का इनाम पाओ’ जैसे कई आपत्तिजनक टिप्पणियां भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष ने कीं. पुलिस ने भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सुशील गौतम के खिलाफ कैंट थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. सुशील गौतम फिलहाल फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है. जिला अध्यक्ष फरार चल रहा है. पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है.

बरेली के थाना कैंट में तैनात दरोगा रोहित तोमर ने एक रिपोर्ट दर्ज की है. उन्हें सोशल मीडिया के जरिए शिकायत मिली थी कि भीम आर्मी जिलाध्यक्ष सुशील गौतम ने फेसबुक पर हिन्दू धर्म और ब्राह्मणों को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की है. यह शिकायत हिमांशु पटेल नामक युवक ने की थी.

हिमांशु ने सुशील गौतम की दो पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया था. जिसमें एक में लिखा था ‘हिंदू धर्म साबित करो और एक करोड़ इनाम पाओ’ और दूसरे में लिखा था- ब्राह्मण कहता है कि पृथ्वी पर जब-जब धर्म की हानि होती है तब-तब ईश्वर धर्म को बचाने के लिए आता है. ब्राह्मण की रक्षा करने के लिए धरती पर जन्म लेते हैं. यह षडयंत्र है और इससे लोगों को भ्रमित किया जा रहा है.

अभी तक फरार है सुशील

उसके बाद जिला अध्यक्ष के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली है. इस घटना के बाद से ब्राह्मण समाज के लोगों में आक्रोश है. वो सुशील गौतम को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं. पुलिस अब जिला अध्यक्ष को गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है. लेकिन जिला अध्यक्ष अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं लग पाया है.

वहीं पूरे मामले में कैंट पुलिस का कहना है कि जिला अध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और जल्दी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगाय पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |