बॉयफ्रेंड से मिलने दिल्ली पहुंची बरेली की लड़की, हो गई गैंगरेप का शिकार… 8 महीने बाद किया सुसाइड

उत्तर प्रदेश के बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पॉलिटेक्निक की छात्रा ने दुष्कर्म के बाद डिप्रेशन में आकर आत्महत्या कर ली. छात्रा प्रेमी से मिलने दिल्ली गई थी, लेकिन वहां प्रेमी नहीं मिला था. इसके बाद कुछ लोगों ने छात्रा को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. घर आने के बाद छात्रा खुद को नहीं संभाल पाई और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली सीबीगंज के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की छात्रा को कॉलेज के ही एक युवक से प्यार हो गया था. मृतका की मां का आरोप है कि 17 साल की बेटी प्रेमी के बहकावे में आकर 26 जून 2024 को भागकर दिल्ली गई थी, लेकिन वहां उसे कहीं भी प्रेमी नजर नहीं आया. छात्रा ने युवक को खोजने की बहुत कोशिश की. हालांकि, उसको इस काम में सफलता नहीं मिली.

बंधक बनाकर किया रेप

इस दौरान कुछ लोगों ने उसे नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया और आठ दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. किसी तरह छात्रा आरोपियों के चंगुल से छूटकर प्रेमी के गांव के पहुंची, लेकिन वहां भी उसे प्रेमी नहीं मिला. इसके बाद युवक के परिजनों ने छात्र के परिवार को उसकी जानकारी दी और कहां कि अपनी बेटी को आकर ले जाओ. इसके बाद परिवार के लोग उसे घर ले आए. घर आने के बाद से ही छात्रा डिप्रेशन में रहने लगी थी. इसी बीच उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बेटी की मौत के बाद से ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. पिता की शिकायत पर पुलिस ने प्रेमी और मृतका की सहेली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं . वहीं, इस मामले में परिवार और गांववालों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

गांववालों का कहना है कि लड़की बहुत सीधी-सादी और पढ़ाई में होशियार थी. किसी ने सोचा भी नहीं था कि उसके साथ ऐसा कुछ हो सकता है. मामले पर पुलिस का कहना है कि वह मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

आज 4 बजे बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल, असम, केरल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान; जानें कितने चरणों में होगी वोटिंग?     |     यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |