‘मृत्यु नहीं मोक्ष मिला’… महाकुंभ में मरने वालों पर ये क्या बोल गए बाबा बागेश्वर?

एमपी के छतरपुर के गढ़ा गांव में स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महाकुंभ में मची भगदड़ में मरने वालों पर कहा है कि जो लोग गंगा के किनारे मरे हैं उन्हें मोक्ष मिला है. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अलावा इस कार्यक्रम में कई साधु-संत दिखाई दे रहे हैं. कई लोग उनकी इस बात में हामी भरते हुए नजर आ रहे हैं.

महाकुंभ में भगदड़ में अब तक 49 लोगों की मौत की बात सामने आई है जिसमें 25 लोगों की शिनाख्त हो चुकी है जबकि 24 अज्ञात लोगों की लिस्ट भी जारी की गई है. प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान आधी रात के समय मची भगदड़ मची थी. इस घटना से संबंधित जानकारी सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिपोर्ट्स के रूप में सामने आई हैं. मृतकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है. घटनाक्रम ने देश भर के लोगों के सामने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. कई स्थानों पर इस विषय पर चर्चा की जा रही है.

ऐसे हालातों में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. जिसमें वह भगदड़ की घटनाओं पर टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. उनके इस कार्यक्रम में कई साधु-संत मंच पर बैठे हैं. ऐसा लग रहा है जैसे यह वक्तव्य वह महाकुंभ के दौरान किसी कार्यक्रम में दे रहे हैं. बाबा ने कहा कि ‘देश में हर दिन कई लोगों की मौत हो रही है, कुछ दवाओं के बिना, कुछ स्वास्थ्य सेवाओं के बिना और कुछ हार्ट अटैक से.’ बाबा ने कहा कि यह घटना बहुत ही निंदनीय है लेकिन मृत्यु तो सभी को आनी है.

जिनकी मृत्यु हुई उन्हें मिला मोक्ष

बाबा ने आगे कहा कि हर किसी को एक दिन मरना है लेकिन अगर कोई गंगा के किनारे मरेगा तो वह मरेगा नहीं, बल्कि मोक्ष पाएगा. बाबा बागेश्वर ने इस पर जोर देते हुए कहा कि जिनकी मृत्यु असमय हुई है उनके लिए दुख है, लेकिन उन्होंने मोक्ष को प्राप्त किया है.

सोशल मीडिया पर वायरल

सोशल मीडिया पर बाबा का ये बयान काफी चर्चा में है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई यूजर्स इस पर अपने-अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं. कुछ लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि कुछ इसे धार्मिक दृष्टिकोण से सही मान रहे हैं. इस विवादास्पद बयान ने महाकुंभ की भगदड़ और उससे जुड़ी घटनाओं को एक नया मोड़ दिया है. बाबा बागेश्वर को इस बयान पर आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है. कई लोगों का मानना है कि इस तरह के बयान से मृतकों और उनके परिवारों की पीड़ा को कम नहीं किया जा सकता.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Sidhi NH-39 Road Collapse: सीधी-रीवा मार्ग पर नेशनल हाईवे-39 धंसी, बड़ा गड्ढा होने से आवाजाही खतरनाक; बड़े हादसे का अलर्ट     |     Indore E-Rickshaw New Rules: इंदौर में ई-रिक्शा चलाने के नियम तय, बिना रजिस्ट्रेशन वाले 5000 रिक्शों पर लटकी तलवार; जल्द करें ये काम     |     Raja Murder Case Update: कौन है शिलोम जेम्स? राजा की हत्या के बाद सोनम को दी थी पनाह, अब एक और संगीन मामला आया सामने     |     J&K Terror Crackdown: जैश-ए-मोहम्मद के ग्राउंड नेटवर्क पर शिकंजा, आतंकियों के मददगारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई; घाटी में सर्च ऑपरेशन तेज     |     Mumbai Crime: मुंबई में घरेलू विवाद का खूनी अंत, पति ने पत्नी को लोकल ट्रेन के सामने फेंका; आरोपी गिरफ्तार, चेम्बूर-गोवंडी के बीच की घटना     |     हनुमानगढ़ में ‘मौत’ का ओवरटेक! मेगा हाईवे पर बस और ट्रॉले की भीषण टक्कर, 5 यात्रियों की मौत से मातम; मची चीख-पुकार     |     बंगाल चुनाव का वो ‘ऐतिहासिक’ उलटफेर! जब 3 राष्ट्रीय पार्टियों के सभी उम्मीदवारों की जब्त हुई जमानत; TMC और BJP की जंग में साफ हो गया विपक्ष     |     Greater Noida Road Scam: ग्रेटर नोएडा में सड़क निर्माण में बड़ी लापरवाही, बिना उद्घाटन के ही उखड़ी सड़क; PWD अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग     |     राजस्थान के इस गाँव में ‘अघोषित कर्फ्यू’! रात में नो एंट्री और बैंड-बाजे पर पाबंदी; सीमा पार से कनेक्शन ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की टेंशन     |     अंडों पर योगी सरकार का ‘डिजिटल’ चाबुक! अब हर अंडे पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट; पुराना माल बेचा तो खैर नहीं, 1 अप्रैल से बदलेगा नियम     |