नवागत कलेक्‍टर किशोर कन्याल ने द्वारा पत्रकार वार्ता के दौरान प्रेस मीडिया के प्रतिनिधियों से की चर्चा

#गुना –

नवागत कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा आज कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रेस-मीडिया के प्रतिनिधियों से चर्चा की। इस अवसर पर अपर कलेक्‍टर श्री अखिलेश जैन, जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री शुभम शर्मा सहित विभिन्‍न प्रिंट एवं इलेक्‍ट्रॉनिक मीडिया के संपादक, पत्रकार एवं संवाददाता सहित उनके प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

प्रेस वार्ता के आरंभ में कलेक्‍टर श्री कन्‍याल ने जिले के लिए अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि विजन 2047 को देखते हुए हमारा गुना जिला विकसित जिला हो उसके लिए वर्कआउट करना चाहते हैं, यही हमारी प्राथमिकता रहेगी। इसके साथ ही योजनाओं का क्रियान्‍वयन सही प्रकार से हो और उसका लाभ जनता को मिले। गुड गवर्नेंस की दिशा में भी कार्य करते हुए हर महीने अच्‍छा कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों जिनके बारे में फीडबैक अच्‍छा रहा है, उन्‍हें पुरूस्‍कृत किया जायेगा।

आज पत्रकार वार्ता के दौरान कलेक्‍टर द्वारा विभिन्‍न पत्रकारों से उनका परिचय प्राप्‍त किया। इस दौरान पत्रकारों ने विभिन्‍न मुद्दों से कलेक्‍टर को अवगत कराया। इस दौरान पत्रकारों द्वारा पुष्‍प गुच्‍छ भेंट कर नवागत कलेक्‍टर का स्‍वागत किया। पत्रकार वार्ता के अंत में जिला जनसंपर्क विभाग की सुश्री अनुराधा द्वारा सभी पत्रकार बंधुओं का आभार ज्ञापित किया गया।

#Guna Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |