छत्तीसगढ़ : दो लोगों को मारने वाला भालू जंगल में मृत मिला, रेबीज से मौत की आशंका

भानुप्रतापपुर: छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक नर भालू के हमले से पिता-पुत्र की मौत हो गई थी। भालू ने दो अन्य लोगों को भी घायल किया था। इसी बीच हमलावर भालू मंगलवार दोपहर को मृत हालत में जंगल में मिला है। भालू की मौत कैसे हुई इसके कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। मामला कांकेर रेंज के भानुप्रतापपुर ब्लॉक के अंतर्गत डोंगरकट्टा गांव का है।

जानकारी के अनुसार, भालू को रेबीज होने के कारण मौत होने की बात सामने आ रही है। भालू के शव को वनविभाग ने जब्त कर पीएम के लिए भेजा है। बता दें कि बीती 18 जनवरी को डोंगरकट्टाप निवासी ग्रामीण सकुलाल दर्रो और 22 वर्षीय युवक अज्जू नरेटी पिता घिरामी नरेटी खेत की ओर गए थे। इसी बीच भालू ने अचानक दोनों ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। जिसमें दोनों पिता-पुत्र की मौत हो गई थी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |