मेरठ: पहले खाया खाना फिर कर दिया शगुन का बैग फरार, शादी में कोट-पैंट पहनकर पहुंचे दो चोर

यूपी के मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित वन फारर होटल में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान शगुन का बैग चोरी हो गया. घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें दो चोर दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में एक युवक और एक किशोर सूट पहने दिखाई दे रहे हैं.

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दोनों काफी देर तक मौके की तलाश करते रहें हैं. इसमें एक चोर पहले तो आकर बैग के पास आकर टेबल पर बैठ जाता है. ऐसे में जैसे ही बैग मालिक बैग के पास से हटता है युवक बैग के पास पहुंच जाता है और अपना कोट उतार कर बैग को ढक लेता है. इसके बाद तुरंत वहां से निकल जाता है.

कब की है घटना?

वीडियो में युवक को निकलता देख उसका चोर साथी भी दूसरे रास्ते से मंडप से बाहर निकलता हुआ दिखाई दे रहा है. वहीं आगे जाकर दोनों चोर चोरी करके वहां से रफू चक्कर हो गए. बताया जा रहा है कि बैग में शगुन के करीब 200 लिफाफे और दुल्हन के ज्वेलरी बॉक्स अन्य कीमती सामान था. घटना 26 जनवरी की है. सीए संजय रस्तोगी अपनी बेटी की शादी के समारोह में व्यस्त थे तभी चोरी की फिराक में दो युवकों ने हाथ साफ कर दिया.

तुरंत दर्ज करवाई शिकायत

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, दुल्हन के पिता संजय रस्तोगी ने बैग अपनी टेबल पर रखा और खाने की प्लेट लेने चले गए. महज दो मिनट के अंदर, जब वह वापस लौटे तो बैग गायब मिला. घटना होते ही संजय रस्तोगी ने तुरंत कंकरखेड़ा थाने में पुलिस को सूचना दी और शिकायत दर्ज करवाई.

जांच कर दी है शुरू

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बैग चुराने वाला आरोपी कहीं स्टाफ के सदस्य तो नहीं थे. इसके अलावा पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर होटल के कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है ताकि जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ा जा सके और चोरी का सामान बरामद किया जा सके.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Amazon Layoffs 2026: अमेज़न में 16,000 लोगों की छंटनी, इंसानों की जगह AI लेगा कमान; ₹55 लाख करोड़ के मुनाफे पर टिकी निगाहें     |     Hindu Nav Varsh 2026: शुरू हुआ ‘विक्रम संवत 2083’! क्या है ‘रौद्र संवत्सर’ और क्यों डरा रहा है इसका नाम? जानें आपकी राशि पर प्रभाव     |     Eid 2026: पार्लर जाने की झंझट खत्म! घर पर बने इस जादुई मास्क से मिनटों में हटाएं फेशियल हेयर; चांद सा चमकेगा चेहरा     |     India-Vietnam Summit 2026: दिल्ली में भारत और वियतनाम की अहम बैठक, जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए बना ‘मास्टर प्लान’     |     Mathura Traffic Advisory: राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे पर मथुरा-वृंदावन के ये रास्ते रहेंगे सील, इस्कॉन और प्रेम मंदिर दर्शन को लेकर बड़ी अपडेट     |     President Murmu Vrindavan Visit: राष्ट्रपति के दौरे पर मंदिरों में दर्शन का समय बदला, जानें बांके बिहारी और इस्कॉन मंदिर की नई टाइमिंग     |     Palam Fire Tragedy: पालम में आग का तांडव, 9 की मौत; रेस्क्यू के दौरान दीवार तोड़कर घुसे पड़ोसी, पुलिस की जांबाजी भी पड़ी कम     |     Gautam Buddha Nagar Power Cut: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आंधी का कहर, 150 बिजली पोल धराशायी; 16 गांवों में अंधेरा, मरम्मत जारी     |     Surat Murder Case: सूरत में बिहार की महिला का मर्डर, शक में कातिल बना पति; प्रेम विवाह के बाद चाकू से रेता गला, आरोपी गिरफ्तार     |     प्यार के लिए ‘बगावत’! जेल से प्रेमी को छुड़ा लाई प्रेमिका; 9 महीने की बेटी बनी मां-बाप की शादी की गवाह     |