एक भी ट्रेन कैंसिल नहीं…360 से अधिक ट्रेनों का प्रयागराज में ठहराव; महाकुंभ पर क्या बोला रेलवे?

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर आज आस्था का सैलाब उमड़ा है. महाकुंभ क्षेत्र में करोड़ों श्रद्धालु संगम स्नान के लिए पहुंचे हैं. श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने प्रयागराज होते हुए कई ट्रेनें चलाई हैं. इस बीच, रेलवे ने कहा है कि प्रयागराज जा रही किसी भी ट्रेन को कैंसिल नहीं किया गया है. 360 से अधिक ट्रेनों का प्रयागराज क्षेत्र के अलग-अलग स्टेशनों पर ठहराव किया गया है.

रेलवे ने कहा है कि भारतीय रेलवे के इतिहास में सबसे ज्यादा ट्रेनें प्रयागराज के लिए चलाई जा रही हैं. यात्रियों को प्रयागराज क्षेत्र से वापस लाने के लिए रेलवे ने अपने स्तर से काफी तैयारी की है. प्रयागराज के अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर हर 4 मिनट में एक ट्रेन आ और जा रही है. यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है. उनके लिए स्टेशनों पर अलग से पूछताछ केंद्र बनाए गए हैं.

प्रयागराज रुकने वाली ट्रेनों के लिस्ट

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम प्रयागराज से खुलने का समय कहां से कहां तक
22914 हमसफर एक्सप्रेस 14.15 गोरखपुर जंक्शन से होकर प्रयागराज-सतना होते हुए बांद्रा टर्मिनस तक
13201 एलटीटी एक्सप्रेस 7.15 AM पटना जंक्शन से होकर प्रयागराज होते हुए लोकमान्य तिलक स्टेशन तक
22178 महानगरी एक्सप्रेस 1.00 PM वाराणसी जंक्शन से होकर प्रयागराज, इटारसी होते हुए शिवाजी स्टेशन तक
11056 गोदान एक्सप्रेस 17:20 गोरखपुर से होकर प्रयागराज, नैनी होते हुए ठाणे तक
82355 PNBE CSMT SF EXP 18.05 पटना से चलकर प्रयागराज होते हुए शिवाजी टर्मिनस तक
19484 BJU ADI EXPRESS 7.00 बरौनी जंक्शन से होकर प्रयागराज होते हुए अहमदाबाद तक
12946 BSBS VRL SF EXP 10.31 वाराणसी से चलकर प्रयागराज होते हुए वेरावल तक

रेलवे ने महाकुंभ में भगदड़ के बाद यात्रियों को सुरक्षित घर पहुंचाने का संकल्प लिया है. नॉर्दर्न रेलवे के मुताबिक, कोई भी कुंभ स्पेशल ट्रेन कैंसिल नहीं की गई है.जो ट्रेन प्रयागराज होकर नियमित रूप से जा रही है, उसके परिचालन में किसी प्रकार का बाधा नहीं है. एक अधिकारी के मुताबिक, कुछ ट्रेनों को हमने ऑन डिमांड रखा था. उन्हें भी हम डिमांड के हिसाब से चला रहे हैं. स्टेशनों पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. ट्रेनों की ज्यादा जानकारी के लिए आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctc.co.in पर भी चेक कर सकते हैं.

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम प्रयागराज से खुलने का समय कहां से कहां तक
20802 मगध एक्सप्रेस 6.20 AM दिल्ली से होकर प्रयागराज जंक्शन,पटना, इस्लामपुर तक
19483 अहमदाबाद बीजू एक्सप्रेस 7.43 AM अहमदाबाद से होकर प्रयागराज जंक्शन होते हुए बीजू तक
20933 दानापुर एक्सप्रेस 4.05 AM प्रयागराज से दानापुर तक
15657 ब्रह्मपुत्र मेल 8.08 AM दिल्ली से चलकर प्रयागराज, पटना
12334 विभूति एक्सप्रेस 3.40 AM प्रयागराज से चलकर वाराणसी होते हुए पटना जंक्शन तक
12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेसस 4.15 PM दिल्ली से होकर प्रयागराज होते हुए बक्सर, आरा, पटना
12488 सीमांचल एक्सप्रेस 5.00 PM आनंद विहार स्टेशन से चलकर प्रयागराज होते हुए जोगबनी तक
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |