मथुरा: अपनी ही बेटी की चोरी का इल्जाम… महिला को 15 महीने काटनी पड़ी जेल, फिर ऐसे हुआ खुलासा

उत्तर प्रदेश के मथुरा रेलवे स्टेशन से एक ढाई साल की बच्ची को किडनैप कर लिया जाता है. बच्ची की मां जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराती है. पुलिस एक्शन लेती है और एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लेती है, लेकिन जिस बच्ची की किडनैपिंग के मामले में महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा. वह बच्ची आरोपी बताई जा रही महिला की ही थी. महिला के लाख कहने पर कि वह उसी की बच्ची है. फिर भी उसे जेल भेज दिया गया.

महिला और उसके साथ 4 लोग 15 महीने से जेल काट रहे हैं. महिला अपनी ही बच्ची के चोरी के इल्जाम में जेल की सलाखों के पीछे है. इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब इस मामले में महिला एंव बाल कल्याण समिति ने दखल दी और बच्ची का डीएनए कराया गया. डीएनए रिपोर्ट में बच्ची आरोपी महिला की ही निकली. इसके बाद मामले में बड़ी लापरवाही की पोल खुली.

अपनी ही बेटी की चोरी का आरोप

दरअसल ये मामला साल 2023 का है, जब जनवरी में फूलवती नाम की महिला मथुरा रेलवे स्टेशन पर सो रही थी और वहीं से उसकी बेटी को किसी ने किडनैप कर लिया. महिला ने जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने 9 महीने बाद महाराष्ट्र की रहने वाली हिना चौहान को बच्ची के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. उसके साथ 4 और लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया.

दोनों महिलाओं का डीएनए टेस्ट

हिना चौहान ने पुलिस से कई बार कहा कि वह बच्ची उसी की है, लेकिन पुलिस ने उसकी नहीं सुनी. वहीं राजकीय रेलवे पुलिस में शिकायत दर्ज कराने वाली महिला फूलवती भी उस बच्ची को अपना बता रही थी. ऐसे में बच्ची का डीएनए टेस्ट कराया गया. दोनों महिलाओं का सैंपल डीएनए टेस्ट के लिए लैब भेजा गया. रिपोर्ट आने तक बच्ची को बाल शिशु गृह में रखा. फिर नवंबर 2024 में डीएनए रिपोर्ट सामने आई, जिसमें बच्ची की मां हिना चौहान ही थी.

महिला को 15 महीने काटनी पड़ी जेल

इस तरह एक बेगुनाह महिला को और उसके साथ 4 लोगों को बेवजह जेल काटनी पड़ रही है. साथ ही एक मासूम बच्ची भी अपनी मां से 15 महीने से दूर है. अब जीआरपी की नई टीम का गठन किया गया, जिसे किडनैप हुई बच्ची को तलाशने के लिए लगाया गया. इसके अलावा इस मामले में लापरवाही करने वाली टीम पर भी कार्रवाई की जाएगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

आज 4 बजे बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल, असम, केरल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान; जानें कितने चरणों में होगी वोटिंग?     |     यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |