‘मुझे नशा करना है बस छह गोली दे दो फिर मेरे साथ…’ युवती ने बताई जिस्मफिरोशी के धंधे की कहानी

पंजाब से एक झकझोर देने वाला सामने आया है. ईसे खां के मसीतां रोड की रहने वाली एक किशोरी ने बताया कि कैसे उसे नशे की लत लगाकर देह व्यापार में धकेल दिया गया. एक लड़की ने बताया कि कैसे उसे जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया. किशोरी ने जब बिना शर्म ये बातें कहीं तो वहां उपस्थित हर व्यक्ति के पांव के तले से जमीन खिसक गई.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, नशा विरोधी कमेटी कस्बे में गत दिवस मार्च निकाल रही थी. इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष सुखदीप सिंह ने मार्च के रास्ते में एक युवती नीचे बैठी खाना खाती दिखी. सुखदीप सिंह ने बताया कि युवती की हालत बेहद चिंताजनक थी. ऐसे में उससे बात करने के बाद उसके घर पहुंचाया गया. उन्होंने कहा कि जब युवती से बातचीत की तब उन्हें पता चला कि पिछले दो वर्ष से नशा करने की आदी हो चुकी है.

नशे की पूर्ति के लिए धंधा करने को है मजबूर

युवती ने बताया कि मनजीत कौर नामक एक महिला ने उसे नशे की इतनी बुरी लत लगा दी कि वो ये कहने लगी,’मुझे बस नशे के लिए छह कैप्सूल चाहिए और उसके बाद कोई मेरे साथ कोई कुछ भी करे, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता.’ साथ ही बताया कि अब वह नशे की पूर्ति के लिए देह व्यापार करने को मजबूर है. साथ ही उसने दावा किया महिला के पास उसके जैसी कई कई युवतियां है, जिनसे वो जिस्मफरोशी का धंधा करवाती है.

कितनी होती है कमाई?

सुखदीप सिंह को युवती ने बताया कि पहले उसकी कमाई छह से सात सौ रुपये की होती थी, लेकिन अब बस तीन सौ रुपये होती है. ऐसे में इसका आधा हिस्सा डेढ़ सौ रुपये उसे मिलता है, जिससे सिर्फ नशे की पूर्ति हो पाती है. युवती ने बताया कि राज्य की अनाज मंडी में कुछ ऐसे तंबू हैं, जहां नशा कराया जाता है और फिर जिस्म की बोली लगाई जाती है. युवती ने बताया कि जब उसे कैप्सूल नहीं मिलता है तो वह सरकारी अस्पताल से मिलने वाली बुपरीमार्फिन गोली पानी में मिलाकर इंजेक्शन लगा लेती है. किशोरी के अनुसार वह 17 वर्ष की है, उसकी एक बहन और भाई भी है. उसके पिता की मौत हो चुकी है.

नशा छुड़ाओ केंद्र में करवाया गया भर्ती

नशा विरोधी कमेटी ने किशोरी को थाने ले जाकर मामले की शिकायत दर्ज करा दी गई है. साथ ही युवती को जनेर गांव के नशा छुड़ाओ केंद्र में भर्ती भी करवा दिया गया. पुलिस का कहना है कि वह इस पर रोक लगाएगी और जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |