3 दिन पहली तो 3 दिन दूसरी के साथ… डॉक्टर पति का दो पत्नियों ने किया बंटवारा; जानिए पूरा मामला

आपने आज तक जमीन का बंटवारा या किसी चीज का बंटवारा होते हुए देखा होगा, लेकिन क्या कभी ये सुना है कि किसी इंसान का बंटवारा हुआ हो. उत्तर प्रदेश के बागपत में ऐसा हुआ, जहां एक डॉक्टर का बंटवारा हुआ. डॉक्टर साहब ने दो शादियां की हुई हैं. दोनों ही पत्नियां एक-दूसरे से और खुद डॉक्टर से झगड़ा करती हैं. ऐसे में झगड़ा खत्म करने के लिए अब डॉक्टर साहब का बंटवारा कर दिया गया है.

दरअसल सोमवार की सुबह डॉक्टर की दूसरी पत्नी उनकी शिकायत करने बागपत कोतवाली पहुंच गईं. उन्होंने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि वह सात महीने की प्रेग्नेंट हैं, लेकिन उनके पति उनका ख्याल नहीं रखते और ज्यादातर वक्त पहली पत्नी के साथ बिताते हैं. इसके बाद पुलिस ने डॉक्टर और उनकी पहली पत्नी को भी थाने बुला लिया.

तीन-तीन दिन का बंटवारा

डॉक्टर अपनी पहली पत्नी के साथ पहुंचा, जहां दोनों पत्नियां में बहस शुरू हो गई और जमकर झगड़ा हुआ. पत्नियों के झगड़े से तंग आकर पुलिस ने पति को जेल में डालने की चेतावनी दी, तब जाकर महिलाएं शांत हुईं. इसके बाद दोनों पत्नियों का मसला हल करने के लिए एक समझौता किया गया. खुद पत्नियों ने कहा कि वह तीन-तीन दिन अपने पति के पास रहेंगी.

एक दिन मां के पास रहेंगे

दूसरी पत्नी ने लिखकर दिया कि वह तीन-तीन दिन साथ रहने की बात पर राजी हैं, जिसमें लिखा गया कि पति सोमवार, मंगलवार और बुधवार को अपनी पहली पत्नी के साथ रहेगा. वहीं दूसरी पत्नी के साथ पति गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को रहेगा. बाकी बचे एक दिन पति अपनी बूढ़ी मां के साथ रहेगा. स्वेच्छा से दोनों पत्नियों ने इस बात को स्वीकार किया कि जिन तीन दिन पति उनके साथ होगा. उस दिन वह पत्नी अपने पति न कोई कॉल करेगी, न कोई मैसेज करेगी.

दोनों पत्नियों के 8 बच्चे हैं

इसके अलावा दोनों पत्नियां सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए भी कुछ गलत पोस्ट नहीं करेंगी. एक-दूसरे के बच्चों के साथ भी वह फोटो पोस्ट नहीं करेंगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉक्टर के 8 बच्चे हैं. इनमें पहली पत्नी के 7 बच्चे हैं, जिससे डॉक्टर की 15 साल पहले शादी हुई थी. वहीं दूसरी पत्नी से उनकी एक बेटी है और दूसरी पत्नी दूसरी बार 7 महीने की प्रेग्नेंट है. अब दोनों पत्नियों ने पति का बंटवारा कर लिया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |