पेड़ से बांधा, डंडे से पीटा… कौशांबी में दलित लड़के को दी तालिबानी सजा; वजह क्या?

यूपी के कौशांबी जिले में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. जिले में चोरी का आरोप लगाकर अनुसूचित समुदाय के एक किशोर को पेड़ से बांधकर प्रताड़ित किया गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

मामला करारी थाना क्षेत्र के गुवारा तैयबपुर गांव का है. गांव के निवासी फूल चंद्र ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. फूल चंद्र के अनुसार, उनका बेटा अंकित कुमार 9 जनवरी 10 बजे अपने साथियों के साथ पड़ोसी गांव खरगू का पूरा में खेलने गया था. इस दौरान गांव के नन्हू यादव ने अंकित पर पाइप तोड़ने का आरोप लगाकर उसे पकड़ लिया और पेड़ से बांध कर प्रताड़ित किया.

आरोपियों को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

फूल चंद्र का बताया कि उनका बेटा अंकित जब बहुत देर तक घर नहीं लौटा तो उन्होंने पता किया तब उन्हें मामले के बारे में पता चला. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. क्षेत्राधिकारी मंझनपुर शिवांक सिंह ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था 21 जनवरी को मुकदमा दर्ज हुआ था और पुलिस ने उनको गिरफ्तार भी कर लिया गया.

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि तीनों पर आरोप है कि इन लोगों ने मिलकर किशोर को पकड़कर उसके साथ मारपीट किया है और पेड़ में रस्सी से बांधकर उसको प्रताड़ित किया था. ऐसे में तीनों लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

मारपीट के बाद से लड़का है गायब

किशोर के साथ जब से मारपीट हुई है उसके बाद से किशोर घर से गायब हो गया है. परिजन लगातार किशोर को खोज रहे हैं, लेकिन अभी तक पुलिस किशोर को बरामद नहीं कर सकी है.पुलिस को शिकायती पत्र दिए गया था. इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है, लेकिन किशोर अभी तक नहीं मिल सका. ऐसे में अगर किशोर नहीं मिलता है तो पुलिस अधीक्षक से मिलकर इस मामले की शिकायत करेंगे और सारी जानकारी पुलिस अधीक्षक को साझा करेंगे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

आज 4 बजे बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल, असम, केरल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान; जानें कितने चरणों में होगी वोटिंग?     |     यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |