कजिन संग लिव इन, शादी की जिद और मर्डर… अमित ने हत्या कर सूटकेस में क्यों जलाई लाश?

राष्ट्रीय राजधानी के पूर्वी दिल्ली में सूटकेस के अंदर मिली महिला की जली हुई लाश की गुत्थी सुलझ गई है. इस मामले में महिला के एक कजिन और उसके दोस्त को अरेस्ट किया है. महिला के कजिन के साथ अवैध संबंध थे और दोनों लिवइन में रह रहे थे. हालांकि महिला अपने कजिन पर शादी के लिए दबाव बढ़ाने लगी थी. इससे परेशान होकर आरोपी ने पहले महिला की हत्या की और शव को सूटकेश में भरने के बाद अपने दोस्त के साथ मिलकर गाजीपुर इलाके में जलाने की कोशिश की थी.

25 जनवरी की देर रात हुई इस वारदात का खुलासा सोमवार को दिल्ली के डीसीपी (पूर्वी जिला) अभिषेक धानिया ने की. उन्होंने बताया कि 25 जनवरी को आधी रात कंट्रोल रूम में सूचना आई थी. इसमें बताया गया था कि गाजीपुर आईएफसी पेपर मार्केट के पास किसी महिला का शव सूटकेस में रखा है. कॉलर ने इस शव की लोकेशन शिवाजी रोड (खोड़ा रोड) अंबेडकर चौक से केरला पब्लिक स्कूल के बीच सड़क पर बताई थी. इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया.

सीसीटीवी से खुला राज

यह शव करीब 30 साल की महिला का था, इसे हत्या के बाद सूटकेश में भरा गया था और सूटकेस समेत जलाने की कोशिश की गई थी. सूटकेस तो काफी हद तक जल चुका था, लेकिन उसका निचला हिस्सा और स्टील का हैंडल बच गया था. इसके बाद पुलिस की स्पेशल टीमों ने मामले की जांच करते हुए सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. इसमें पुलिस को संदिग्ध टैक्सी दिखाई दी.

दादरी का रहने वाला है आरोपी

पुलिस ने टैक्सी को ट्रैस करते हुए इसके मालिक अमित तिवारी को पकड़ा और कड़ाई से पूछताछ की. इसमें आरोपी ने पहले तो पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में उसने पूरी वारदात कबूल करते हुए अपने साथी का भी नाम बता दिया. इसके बाद पुलिस ने उसके साथी को भी अरेस्ट कर लिया है. पुलिस के मुताबिक 22 वर्षीय आरोपी अमित तिवारी मूल रूप से बादलपुर दादरी का रहने वाला है और यहां खोड़ा कॉलोनी में उस महिला के साथ लिव इन में रहकर टैक्सी चलाता था.

पुलिस की पूछताछ में कबूली वारदात

वहीं उसका साथी 20 वर्षीय अनुज कुमार उर्फ भोला है. वह करण विहार, खोड़ा कॉलोनी में ही रहता है और वेल्डिंग मैकेनिक है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी अमित ने बताया कि उसकी लिव इन पार्टनर उसके रिश्ते की बहन थी. उन दोनों के बीच अवैध संबंध थे. घर वालों के विरोध के चलते दोनों यहां खोड़ा कालोनी में रहते थे. कुछ दिन साथ रहने के बाद उसकी पार्टनर शादी के लिए दबाव बनाने लगी थी. इसलिए उसने उसकी हत्या कर उससे पीछा छुड़ा लिया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |