अवैध भारतीयों के खिलाफ अमेरिका एक्शन, गुरुद्वारों में घुसकर तलाशी ले रहे सिक्योरिटी एजेंट्स

प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) की एक रिपोर्ट के मुताबिक होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट के अधिकारी न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में गुरुद्वारों को निशाना बना रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि सिख अलगाववादी और अवैध प्रवासी इन धार्मिक स्थलों का इस्तेमाल कर रहे हैं.

अवैध प्रवासियों पर एक्शन की ‘कसम’

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 47 वें राष्ट्रपति की शपथ लेने कुछ घंटे बाद ही सुरक्षा विभाग के कार्यवाहक गृह सचिव बेंजामिन हफ़मैन ने बाइडेन प्रशासन के दिशा निर्देशों रद्द कर दिया था. जिसके बाद गृह सुरक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा, “अपराधी अब गिरफ्तारी से बचने के लिए अमेरिका के स्कूलों और चर्चों में छिप नहीं पाएंगे. ट्रंप प्रशासन हमारे बहादुर कानून प्रवर्तन के हाथ नहीं बांधेगा.

ट्रंप ने चुनावी प्रचार के दौरान अवैध प्रवासियों को बाहर करने का वादा किया था. अमेरिका ने भारत को करीब 18 हजार ऐसे भारतीयों की लिस्ट सौंपी है, जो अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे थे. साथ ही अमेरिका ने सभी देशों से अपील की है कि वह अपने अवैध प्रवासियों की वापसी के लिए सरकार का सहयोग करें.

सिख हुए नाराज

इस कदम पर कुछ सिख संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है, लिख संगठन इस कार्रवाई को अपनी आस्था की पवित्रता के लिए खतरा मान रहे हैं. सिख अमेरिकन लीगल डिफेंस एंड एजुकेशन फंड (SALDAF) ने एक बयान में उन दिशा-निर्देशों को निरस्त करने पर गंभीर चिंता व्यक्त की, जिनमें पूजा स्थलों जैसे ‘संवेदनशील क्षेत्रों’ को चिन्हित किया गया था, जहां पहले आव्रजन प्रवर्तन कार्रवाइयां प्रतिबंधित थीं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |