महाकुंभ 2025: अब BJP विधायक बने महामंडलेश्वर, निर्मल अखाड़े में हुआ पट्टाभिषेक

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, संगम के तट पर लगे महाकुंभ में आस्था, भक्ति और साधना की त्रिवेणी बह रही है. इसकी पावन धारा में एक तरफ जहां पुण्य की डुबकी लगाने के लिए करोड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, तो वहीं नेता, अभिनेता भी इसका हिस्सा बन रहे हैं. फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के बाद अब एक भाजपा विधायक भी भगवा के रंग में रंग गए हैं. उन्हें निर्मल अखाड़े में महामंडलेश्वर बनाया गया है.

कल तक सियासी मंच से जनता को संबोधित करने और वादा करने वाले विधायक जी अब महाकुंभ में प्रवचन करते नजर आएंगे. उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले की बरखेड़ा विधानसभा से भाजपा विधायक प्रवक्ता नंद अब सनातन धर्म के प्रवक्ता की नई भूमिका में नजर आएंगे. निर्मल अखाड़े ने प्रवक्ता नंद को अपना महामंडलेश्वर बनाया है. महाकुंभ के सेक्टर 20 में स्थापित निर्मल अखाड़े के शिविर में साधु-संतों ने चादर पोशी कर प्रवक्ता नंद का पट्टाभिषेक किया और उन्हें अपना आशीर्वाद दिया.

बरखेड़ा सीट से हैं विधायक

निर्मल अखाड़े के सचिव आचार्य देवेंद्र सिंह शास्त्री ने बताया कि अखाड़े की परंपरा और नियमों को ध्यान में रखकर प्रवक्ता नंद को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में प्रवक्ता नंद हिंदुत्व का एक चेहरा रहे हैं. वह अक्रिय धाम पीलीभीत के पीठाधीश्वर भी रहे हैं. प्रवक्ता नंद ने साल 2022 के विधानसभा चुनाव में बरखेड़ा सीट से चुनाव लड़ा और विधायक चुने गए थे.

सियासत-सनातन की जिम्मेदारी

साल 2003 में प्रवक्ता नंद के गुरु स्वामी अलकनंदा ने उन्हें दीक्षा दिलाई थी. तब से वह समाज सेवा और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के काम में लगे हुए हैं. निर्मल अखाड़े से जुड़ने के बाद उन्हें अब सियासत और सनातन दोनों की जिम्मेदारी उठानी होगी. हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बनी हैं. उन्हें लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने ये उपाधि दी. हालांकि तब से वह विवादों में भी हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |