संगम नगरी का जमगम नजारा… अंतरिक्ष से कैसा दिखता है महाकुंभ क्षेत्र? NASA एस्ट्रोनॉट ने शेयर की तस्वीरें

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन हो रहा है. इसमें लाखों श्रद्धालु हर रोज डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं, जहां की तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं. आपने महाकुंभ की कई तस्वीरें देखी होंगी, लेकिन अब नासा के वैज्ञानिक डॉन पेटिट ने महाकुंभ की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दिखाया गया है कि अंतरिक्ष से महाकुंभ कैसा नजर आता है.

अंतरिक्ष वैज्ञानिक डॉन पेटिट (Don Pettit) ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से महाकुंभ की तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर की हैं. तस्वीरों में प्रयागराज की संगम नगरी सुंदर रोशनी से जगमग नजर आ रही है. फोटो शेयर करते हुए डॉन पेटिट ने लिखा, “2025 महाकुंभ मेला क्षेत्र रात में ISS से गंगा नदी तीर्थ यात्रा, सबसे बड़ा बड़ा आयोजन, जो लोगों की भीड़ के बीच रोशनी से जगमगा रहा है.”

लोगों ने कहा धन्यवाद

इन फोटोज पर लोग जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “गंगा नदी पर 2025 का महाकुंभ मेला, जिसे रात में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से देखा जा सकता है. इस धार्मिक तीर्थयात्रा को बड़े पैमाने को दिखाता है.” दूसरे यूजर ने लिखा, “हर 144 साल बाद आने वाले हमारे सबसे अहम हिंदू त्योहार का अद्भुत अंतरिक्ष नजारा शेयर करने के लिए शुक्रिया.” एक और यूजर ने लिखा, “नासा के वैज्ञानिकों की ओर से शेयर की गई लोगों की भीड़ की तस्वीर, जो दुनिया में कहीं नहीं है.

कब तक चलेगा महाकुंभ?

प्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुंभ में अब तक करोड़ों श्रद्धालु पहुंच चुके हैं. अमृत स्नान और शाही स्नान जैसे अहम मौकों पर श्रद्धालुओं की और ज्यादा भीड़ महाकुंभ क्षेत्र में देखने को मिलेगी. महाकुंभ का आज 15वां दिन है, जो अभी 30 दिन और रहेगा. महाकुंभ 2025 आयोजन का समापन 26 फरवरी को होगा. महाकुंभ में प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. इसके अलावा यहां कई संस्थाओं की ओर से फ्री खाने की भी सुविधा दी गई है, जिससे की महाकुंभ में आने वाला कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |