मालिक ने तीन दिन पहले रखे दो नौकर, दोनों ने घर में किया ऐसा कांड; बुलानी पड़ी पुलिस

राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है.शहर के विद्याधर नगर इलाके में दो नौकर अपनी मालिक के घर से नकदी व जेवर चुराकर भाग गए. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नौकरों को तीन दिन पहले ही रखा गया है.मामले में सेक्टर 3 निवासी लक्ष्मीकांत बियानी ने गुरुवार को विद्याधर नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है.

लक्ष्मीकांत ने अपने बयान में बताया कि उन्होंने घर पर काम के लिए 3 दिन पहले गुलशन व पप्पू नाम के दो नौकर रखे थे. ऐसे में 22 जनवरी को दिन में घर पर वो दोनों ही थे, जो मौका पाकर 25 हजार रुपए, सोने की चेन व कड़े चुराकर ले गए.

बिना वेरिफिकेशन के घर पर रख लिया थे नौकर

विद्याधर थानाधिकारी राकेश ख्यालिया ने बताया कि चोरी करने वाले दोनों नौकर बिहार के रहने वाले हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए टीमें छापेमारी कर रही है.इसके अलावा घर के आसपास लगे सीसीटीवी भी देखे जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि मकान मालिक ने दोनों नौकरों के संबंध में पुलिस वेरिफिकेशन भी नहीं करवाया और ना ही पुलिस को कोई सूचना दी.

पहले भी शहर में हो चुकी है ऐसी वारदात

कुछ दिनों पहले ऐसा ही मामला जयपुर के डूंगरी थाना इलाके में एक नौकरानी अपने साथियों के साथ मिलकर मालकिन को बंधक बना लिया और बड़ी लूट को अंजाम दिया. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इस लूटपाट में बिना वेरिफिकेशन कराए 10 दिन पहले रखी गई नेपाली नौकरानी सावित्री शामिल है.

सावित्री अपने तीन साथियों के साथ 12 लाख नकद और 50 लाख के जेवरात लूटकर फरार हो गई.पुलिस ने बताया कि घटना जयपुर के मोती मोती डूंगरी कानोता बाग देवी पथ पर हुई. नेपाली नौकरानी ने लूट के इरादे से मेन गेट में कुंडी नहीं लगाई थी.सावित्री से कई बार आईडी मांगी गई, लेकिन वह हमेशा टालती रही.बदमाशों ने मालकिन के साथ साथ घर में मौजूद दो नौकरों के साथ भी मारपीट की.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |