सिवनी में सेड़ नदी पुल के नीचे मिला अज्ञात युवक का शव, फैली सनसनी

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में लखनादौन और घूमा थाना सीमा में सेड़ नदी पुल के नीचे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। अज्ञात युवक का शव मिलने की जानकारी लगते ही लखनादौन थाना और घूमा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घटनास्थल से 500 मीटर की दूरी पर मोटरसाइकिल भी लावारिस हालत में मिली है। हत्या और आत्महत्या दोनों ही एंगल को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

वहीं पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले का खुलासा हो सकेगा, पुलिस युवक के बारे में भी पता लगा रही है। वहीं बताया जा रहा है कि यह युवक वार्ड क्रमांक तीन का रहने वाला है और सब्जी का कारोबार करता था। लखनादौन थाना पुलिस का कहना है कि युवक के बारे में अभी पता लगाया जा रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव पर नीति आयोग शुरू करेगा विशेष कार्यशालाएं     |     अशोकनगर में पहुँची दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा, सरकार और व्यवस्था पर साधा निशाना     |     उमरिया के घुनघुटी जंगल में कोयला खनन पर गरमाई सियासत, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा     |     अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमक रही धार की पारंपरिक बाग प्रिंट कला, वियतनाम में हो रहा भारत का प्रतिनिधित्व     |     मध्य प्रदेश में अब किसी भी जिले से हो सकेगी जमीन-मकान की रजिस्ट्री, नई ‘सर्वत्र’ प्रणाली होगी शुरू     |     पंचकर्म चिकित्सा उपकरणों के लिए देश भर में तय होंगे एक जैसे मानक     |     मालगाड़ी की चपेट में आने से डेढ़ साल के बाघ शावक की दर्दनाक मौत, रातभर दहाड़ती रही मां     |     बालाघाट में शिकार के लिए बिछाए गए बिजली करंट की चपेट में आने से तेंदुए की मौत     |     मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र सीमा पर सनसनीखेज वारदात, दीपावली मनाने आई पुणे की एयर होस्टेस की चाकू गोदकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के सागर में फिर गरमाया शराब से मौत का मामला, सरकारी दुकान की शराब पीने से एक की संदिग्ध मौत     |