राशन कार्ड पर मिले चावल के बंटवारे को लेकर हुआ विवाद… बेटे ने मां को काट डाला

ओडिशा के मयूरभंज से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां के एक गांव में राशन कार्ड से मिलने वाले चावल के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में बेटे ने अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी. उसने धारदार हथियार से हमला करा मां को मार डाला. आरोपी ने वारदात के बाद सुसाइड करने की कोशिश की. परिवार के लोगों ने उसे बचा लिया. घटना जिले के बारिपदा सदर थाना क्षेत्र के सरतचंद्रपुर गांव की है.

मृतक महिला की पहचान रायबरी सिंह के रूप में हुई है, जिन्हें उनके बेटे रोहितास सिंह ने धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद रोहितास ने आत्महत्या करने के लिए उसी हथियार से अपनी गर्दन पर वार किया. हालांकि, उसकी जान बचा ली गई और अब वह गंभीर हालत में पीआरएम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में पुलिस की निगरानी में इलाज करा रहा है.

राशन कार्ड के चावल बना विवाद

घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार, परिवार पहले से ही आपसी विवादों में उलझा हुआ था. गुरुवार को रोहितास ने अपनी मां से राशन कार्ड पर मिले चावल में से 10 किलो चावल मांगे, लेकिन मां ने उसे देने से इनकार कर दिया. इसी बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि रोहितास ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से अपनी मां पर हमला कर दिया.

परिवार में पहले से था तनाव

घटना के समय रोहितास का भाई लक्ष्मीकांत सिंह, जो दैनिक मजदूरी का काम करता है, घर पर मौजूद नहीं था. जब वह काम से वापस लौटा, तो उसने अपनी मां को मृत और भाई को गंभीर हालत में पाया. लक्ष्मीकांत ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और हत्या में इस्तेमाल हथियार को जब्त कर लिया. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘यह मामला पारिवारिक विवाद का नतीजा है. आरोपी रोहितास सिंह ने मां की हत्या के बाद आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन उसे समय पर अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है, और मामले की जांच जारी है.’

पुलिस ने किया केस दर्ज

इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों ने इस पारिवारिक त्रासदी पर गहरा शोक व्यक्त किया है. लोगों ने बताया कि राशन कार्ड पर मिलने वाले चावल को लेकर परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.यह घटना इस बात को रेखांकित करती है कि पारिवारिक विवाद और छोटी-छोटी बातों पर बढ़ते तनाव के गंभीर परिणाम हो सकते हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि पारिवारिक संवाद और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना ऐसी घटनाओं को रोकने में मदद कर सकता है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |